Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Saturday, September 10, 2022

किसान पर निबंध - Essay on Farmer In Hindi

Hello my students we will learn that how to write Essay on Farmer In Hindi Language. (किसान पर निबंध)

निबंध – किसान

प्रस्तावना: पूरी दुनिया में किसान का महत्व बहूत अधिक है। किसान को अन्नदाता कहा जाता है, क्योंकि वह जमीन पर खेती कर भोजन के लिए अन्न उगाता है। किसान किसी भी देश का सबसे सम्मानित व्यक्ति होता है।
Picture: Farmer
कार्य: किसान का जीवन बहूत कठिन होता है। किसान फसल उगाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। कठोर मौसम की परवाह किये बिना किसान सुबह से लेकर शाम तक अपने गाय बैलों के साथ खेत में काम करता है। चाहे सर्दी का मौसम हो, या गर्मी का मौसम हो या बरसात का मौसम हो, किसान हर परिस्थिति में अपने श्रम से खेतों में फसलें उगाता है और लोगों की भूख को शांत करता है। वह अपनी फसल का दिन-रात देखभाल भी करता है ताकि फसल की बर्बादी न हो।

किसान का हमारे जीवन में क्या महत्व है: किसान का हमारे जीवन में बहूत अधिक महत्व है। किसान के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है, क्योंकि किसान ही हमारे भोजन के लिए अन्न का प्रबंध करता है। अगर देश में किसान नहीं होंगे तो लोग भूखे ही मर जायेंगे। इसलिए किसान के बिना जीवन की कल्पना करना बहूत मुश्किल है।

किसान की समस्या: किसान की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। कई बार पूंजी की कमी होने पर किसान फसल जोत नहीं पाता। अगर खराब मौसम की वजह से फसल खराब हो जाती है, तो किसान को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा नहीं मिलने के कारण वह कर्ज में डूब जाता है। कई किसान कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या तक करनें को मजबूर हो जाते हैं।

किसान की समस्या का हल: किसानों की समस्या का यही हल है कि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिले, फसल खराब होने पर उन्हें उनका मुआवजा मिले, उन्हें खेती करनें के आधुनिक तरीके सिखाएं जाये, किसानों का कर्ज उनकी स्थिति देखकर माफ किया जाए।

निष्कर्ष: अमीर हो या गरीब, राजा हो या उद्योगपति सभी का जीवन किसान की मेहनत पर ही आश्रित होता है। अगर किसान नहीं, तो पृथ्वी पर जीवन भी नहीं होगा। किसान लोगों का पेट भरने के लिए ही दिन-रात खेत में काम कर फसल उगाता है, इसलिए सभी को किसान का सम्मान करना चाहिए।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment