Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Wednesday, August 30, 2023

चंद्रयान-3 पर निबंध - Essay on Chandrayaan-3 In Hindi - With PDF

Hello my friends in this video we will write Essay on Chandrayaan-3 In Hindi Language. (250 Words).

चंद्रयान-3

प्रस्तावना: चंद्रयान-3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान कार्यक्रम के तहत एक चन्द्र मिशन है। इसमें विक्रम नामक एक लैंडर और प्रज्ञान नामक एक रोवर शामिल है। चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य चन्द्रमा की जानकारी इकठ्ठा करना है। चंद्रयान-3 की अनुमानित लागत लगभग ₹615 करोड़ रूपए है।
Picture: Chandrayaan-3
लांच: चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2:35 मिनट पर लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। चंद्रयान-3 23 अगस्त 2023 को भारतीय समायनुसार 06:04 मिनट शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था।

चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य:
1. लैंडर को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कराना।
2. चंद्रमा पर रोवर की ड्राइविंग/विचरण क्षमताओं का अवलोकन और प्रदर्शन।
3. चंद्रमा की संरचना समझने के लिए उस पर प्रयोग और अवलोकन करना।
4. चंद्रमा पर पानी और बर्फ की मात्रा के बारे में जानकारी देना।

उपलब्धि: भारत का चंद्रयान-3 चाँद की सतह पर उतरने वाला चौथा देश बना और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बना। इस मिशन का सारा श्रेय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को जाता है।

दल/टीम: 
इसरो अध्यक्ष: एस. सोमनाथ 
मिशन निदेशक: एस. मोहनकुमार 
सहायक मिशन निदेशक: जी. नारायणन 
परियोजना निदेशक: पी. वीरमुथुवेल 
उप परियोजना निदेशक: कल्पना. के के 
वाहन निदेशक: बीजू सी. थॉमस

निष्कर्ष: चंद्रयान-3 भारत का एक महत्वाकांक्षी मिशन है। चंद्रयान 3 की सफलता नें पूरे विश्व में भारतीय तकनीकी क्षमताओं पर विश्वास बढ़ा दिया है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment