Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Sunday, September 11, 2022

डॉक्टर पर निबंध - Essay on Doctor In Hindi - प्रस्तावना - वर्दी - डॉक्टर के प्रकार - महत्व - निष्कर्ष

Hello everyone, we will learn that how to write "Essay on Doctor In Hindi Language. (डॉक्टर पर निबंध)

डॉक्टर 

प्रस्तावना: डॉक्टर को पूरी दुनिया में सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप भी कहा जाता है, क्योंकि डॉक्टर मरीज का इलाज कर उसे नई जिंदगी देता है। डॉक्टर के बिना हमारा जीवन अधूरा है। डॉक्टर पेशे को सबसे अच्छे व्यवसायों में से एक माना जाता है।
Essay on Doctor In Hindi Language, Essay on Doctor In Hindi, Hindi Essay on Doctor
Picture: Doctor
वर्दी/ड्रेस: डॉक्टर वर्दी/ड्रेस में सफेद रंग का कोट पहनता है, जिसे एप्रन कहा जाता है। डॉक्टर अपने गले में हमेशा एक आला/स्टेथसकोप रखता है।

डॉक्टर के प्रकार: प्रत्येक बीमारी के लिए अलग-अलग डॉक्टर होते हैं, उनमें से कुछ नाम है:-

1) सामान्य चिकित्सक (जनरल फिजिशियन): सर्दी, खांसी, बुखार ठीक करनें के लिए।

2) दन्त चिकित्सक (डेंटिस्ट): दांत की बीमारी ठीक करनें के लिए।

3) नेत्र चिकित्सक (आई स्पेशलिस्ट): आँख की बीमारी ठीक करनें के लिए।

4) कान, नाक, गला विशेषज्ञ (ओटोलैरींगोलजिस्ट): कान, नाक गला की बीमारी ठीक करनें के लिए।

5) हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट): दिल से सम्बंधित बीमारी ठीक करनें के लिए।

6) त्वचा विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट): त्वचा रोग ठीक करनें के लिए।

7) तंत्रिका तंत्र विशेषज्ञ (न्यूरोलॉजिस्ट): तंत्रिका तंत्र से संबंधित रोग को ठीक करनें के लिए।

8) विकिरण चिकित्सक (रेडियोलाजिस्ट): एक्सरे, एम.आर.आई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड के विशेषज्ञ।

9) हड्डी शल्य चिकित्सक (आर्थोपेडिक सर्जन): हड्डी रोग ठीक करनें के लिए।

10) प्लास्टिक सर्जन : खराब हुए अंग को दोबारा पुन: र्निर्माण करना जैसे: चेहरा।

महत्व: डॉक्टर का महत्व हमारे जीवन में बहूत अधिक है, क्योकि हमें अगर कोई भी बीमारी होती है, तो सबसे पहले हम डॉक्टर के पास ही जाते हैं अपना इलाज कराने के लिए। डॉक्टर के बिना किसी का भी इलाज संभव नहीं है। डॉक्टर मरीज को नया जीवन देता है, इसलिए डॉक्टर को पृथ्वी में भगवान का दूसरा रूप कहा गया है।

निष्कर्ष: मनुष्य के जीवन में उसका स्वास्थ्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। मनुष्य को अगर शारीरिक व मानसिक समस्या होती है तो मरीज सबसे पहले डॉक्टर के पास ही जाता है। डॉक्टर शरीर की सभी समस्याओं के विशेषज्ञ होते हैं, इसलिए डॉक्टर को समाज का एक अभिन्न अंग माना जाता है। डॉक्टर को पूरी मानव जाति का उद्धार कर्ता भी कहा जाता है इसलिए, हमें हमेशा डॉक्टर का सम्मान करना चाहिए।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment