Hello my students, In this post we will write Essay on CV Raman In Hindi. (सी.वी. रमन जी पर हिंदी में निबंध)
सी.वी. रमन
परिचय: चन्द्रशेखर वेंकट रमन भारतीय भौतिक विज्ञानी थे। उन्हें अक्सर सी.वी. रमन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने विज्ञान में अभूतपूर्व योगदान दिया था। उन्होंने रमण प्रभाव की खोज की थी।
जन्म एवं स्थान: सी.वी रमन जी का जन्म जन्म 7 नवंबर 1888 को भारत के तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता चन्द्रशेखर रामनाथन अय्यर भौतिकी के प्राध्यापक थे। उनकी माता पार्वती अम्मल एक गृहिणी थी।
शिक्षा: उनकी प्रारम्भिक शिक्षा विशाखापत्तनम में ही हुई थी। उन्होंने बारह वर्ष कीआयु में ही मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। उन्होंने रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन भी किया था। बी.ए. की परीक्षा में वे प्रथम श्रेणी/ स्थान में आए थे।
रमण प्रभाव की खोज: सी.वी रमन जी का प्रकाश के प्रति आकर्षण कम उम्र में ही शुरू हो गया था। उन्होंने 1928 में रमन प्रभाव की खोज की थी। उन्होंने ही बताया था कि पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश अपना रंग कैसे बदलता है। इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया किया गया था। वह यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। उनकी खोज ने रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी जैसी तकनीकों की नींव रखी थी।
रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना: सी.वी. रमन शिक्षा और अनुसंधान के प्रति भी गहराई से प्रतिबद्ध थे। उन्होंने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान के निदेशक के रूप में कार्य किया और बाद में 1948 में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की, जहां उन्होंने 1970 में अपनी मृत्यु तक अपनी वैज्ञानिक जांच जारी रखी।
निधन: सी.वी. रमन जी का निधन 21 नवंबर 1970 को बैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। उनकी विरासत भारतीय युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course
No comments:
Post a Comment