Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Tuesday, December 21, 2021

क्रिसमस ट्री पर निबंध - Essay on Christmas Tree In Hindi

In this article we will learn that how to write essay on Christmas Tree In Hindi

क्रिसमस ट्री पर निबंध (250 शब्द)

परिचय: क्रिसमस ईसाइयों का पवित्र पर्व/त्यौहार है, जिसे ईसाई धर्म के अनुयायी 25 दिसम्बर को अपनी-अपनी परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धा, भक्ति एवं निष्ठा के साथ बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस त्यौहार पर ईसाई धर्म के लोग अपने घर में 'क्रिसमस ट्री' अर्थात 'क्रिसमस वृक्ष' लाते हैं। ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस ट्री घर में लाने से सुख, शांति और समृधि आती है।
क्रिसमस ट्री/क्रिसमस वृक्ष: क्रिसमस पर्व का एक बड़ा आकर्षण “क्रिसमस ट्री” होता है। क्रिसमस ट्री एक सजा हुआ शंकुधारी वृक्ष होता है। यह वास्तविक (असली) या नकली भी हो सकता है। इसे मोमबती, चोकलेट और रंगबिरंगी लाइट बल्ब और रंगीन कागज की पट्टियों से सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री लोगों की आस्था से जुडी हुई है। प्राचीन समय से लोगों का मानना है कि घर में क्रिसमस ट्री रखने से लोगों की आयु बढ़ती है और घर में हमेशा खुशियाँ आती है।

त्यौहार की तैयारियां: क्रिसमस त्यौहार आने से कुछ दिन पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती है। लोग अपने घर और चर्च को सजाने में लग जाते हैं। क्रिसमस ट्री घर और चर्च (गिरजाघर) दोनों जगह में लाया जाता है। सभी क्रिसमस ट्री के सामने नाचते, गाते और खुशियाँ मनाते हैं।

निष्कर्ष: क्रिसमस ट्री पर ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों की बहूत आस्था है। उनका मानना है कि क्रिसमस ट्री घर में रखने से घर में सुख व शांति आती है और बुरी आत्माएं घर से दूर होती है अर्थात बुरी आत्माएं घर में प्रवेश नहीं करती है। घर में क्रिसमस ट्री रखने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
Facebook : Silent Course
YouTube : Silent Course

No comments:

Post a Comment