Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Wednesday, December 22, 2021

सांता क्लॉज़ पर निबंध - Essay on Santa Claus In Hindi

Hello my friends we will learn that how to write Essay on Santa Claus In Hindi - 250 Words.

निबंध : सांता क्लॉज़ (250 शब्द)

परिचय: सांता क्लॉज़ को क्रिसमस का जनक कहा जाता है। सांता क्लॉज़ को सेंट निकोलस, फादर क्रिसमस, क्रिस क्रिंगल के नाम से भी जाना जाता है। बच्चे सांता क्लॉज़ को देखकर अति प्रसन्न हो जाते हैं। क्रिसमस की रात अर्थात 25 दिसंबर की रात का इंतजार सभी बच्चे बड़ी बेसब्री से करते हैं, क्योंकि इस दिन सांता क्लॉज़ आता है और बच्चों को ढेर सारा उपहार देता है।

वेशभूषा: सांता क्लॉज़ एक मोटा हंसमुख आदमी होता है। उसकी सफ़ेद दाढ़ी होती है। वह सफ़ेद कॉलर वाला लाल कोट पहनता है। वह कमर में चमड़े की काली बेल्ट और पैर में काला बूट पहनता है। सांता क्लॉज़ के कंधे/पीठ में एक बड़ा सा थैला होता है, जिसमे वह बच्चों के लिए बहूत सारे उपहार रखता है।

आवास और रहन सहन: ऐसा माना या कहा जाता है कि वह उत्तर में किसी बर्फीले देश में रहता है। वह अपनी पत्नी श्रीमती क्लॉज़ के साथ रहता है। सांता क्लॉज़ के साथ कई बौनें रहते हैं। वह अपने वर्कशॉप में अपनें बौनें साथी की सहायता लेता है, जो उसके लिए बहूत सारे खिलौने बनाता है। सांता क्लॉज़ के साथ 8 या 9 उड़ने वाला रेन्डियर(बारहसिंगा)भी रहते हैं, जो उसकी गाड़ी को खीचते हैं।

क्रिसमस उत्सव: क्रिसमस इसाईयों का प्रमुख त्यौहार है। इस त्यौहार का आने का इन्तजार लोग बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। इस त्यौहार की रात को बच्चों का चहेता सांता क्लोज़ नाचते, गाते हुए बच्चों के सामने आता है। वह अपने कंधे में उपहार से भरे थैले लाता है और बच्चों को ढेर सारा उपहार देता है। इस दिन सभी लोग झूमते, गाते और खुशियाँ मनाते हैं।
Facebook: Silent Course 
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment