Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Tuesday, August 22, 2023

रक्षाबंधन पर निबंध - Essay on Raksha Bandhan In Hindi - Rakshabandhan Essay In Hindi 2023

Hello my students in this post we will write Essay on Raksha Bandhan In Hindi - Raksha Bandhan Essay In Hindi 2023. रक्षाबंधन पर निबंध

निबंध: रक्षाबंधन

भारत त्यौहारों का देश है। यहाँ विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं और इनमें से 'रक्षाबंधन' हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह पूरे भारत भर बहूत धूमधाम से मनाया जाता है।
Picture: Raksha Bandhan
रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन मिलकर मनाते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं और उन्हें मिठाई खिलाती हैं। बहन से राखी बंधवानें के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देता है और अपनी बहन की रक्षा की जिम्मेदारी लेता है।

यह सिर्फ सगे भाई-बहनों के बीच ही नहीं बल्कि चचेरे भाइयों-बहनों के बीच भी मनाया जाता है। इस दिन पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल होता है और इस दिन घर में विशेष पकवान भी बनाये जाते हैं। रक्षाबंधन के दिन दिल्ली और कई अन्य राज्यों में  महिलाओं से बस, ट्रेन और मेट्रो में टिकट का किराया नहीं लिया जाता है।

इस त्यौहार को मनाने के पीछे कई कथाएं हैं जिनमें से एक कथा का उल्लेख महाभारत में मिलता है:-
जब श्रीकृष्ण ने शिशुपाल का वध किया था तब श्रीकृष्ण को हल्की चोट लग गई थी और खून बहने लगा था। द्रौपदी ने यह देखा तो उसने तुरंत अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर कृष्ण के हाथ पर बांध दिया। उस समय कृष्ण ने द्रौपदी की सदैव रक्षा करने की प्रतिज्ञा ली थी। तभी से रक्षाबंधन का त्योहार सावन मास (श्रावण मास) की पूर्णिमा के दिन बनाने की प्रथा शुरू हो गई थी।

रक्षा बंधन देश के हर भाई-बहन के लिए खास होता है। यह उनके प्यार, एकजुटता और एक दूसरे के प्रति विश्वास का प्रतीक है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

1 comment:

  1. Browse our selection of beautiful Golden Malinois puppies and bring home a loyal new friend.

    ReplyDelete