Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Wednesday, August 2, 2023

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर सम्पूर्ण जानकारी - Meri Mati Mera Desh Campaign - Amrit Kalash Yatra To Amrit Vatika

Hello everyone we will write Essay on Meri Mati Mera Desh Campaign. (मेरी माटी मेरा देश अभियान पर सम्पूर्ण जानकारी - Full Information About Meri Mati Mera Desh Campaign - Amrit Kalash Yatra To Amrit Vatika)

मेरी माटी मेरा देश अभियान

मेरी माटी मेरा देश अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया अभियान है। यह अभियान भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “आजादी के अमृत महोत्सव” के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई है। यह अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओ को सम्मान व् श्रद्धांजलि देना है।
Picture: Meri Mati Mera Desh
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के विभिन्न हिस्सों से 7500 कलशों में मिटटी एकत्र करके देश की राजधानी दिल्ली लायी जाएगी, जिसका उपयोग दिल्ली में कर्तव्य पथ के किनारे “अमृत वाटिका” नामक एक उद्यान विकसित करनें के लिए किया जायेगा। यह अमृत वाटिका देश की ताकत का प्रतीक होगी।

मेरी माटी मेरा देश अभियान में वसुधा बंधन कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा जिसमे प्रत्येक ग्राम पंचायत या गाँव में स्वदेसी प्रजातियों के 75 पौधे लगाये जायेंगे। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी राज्यों में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग को सोपी गई है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के कार्यक्रम ग्राम पंचायत से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक योजनाबद्ध किये गये हैं।

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत स्कूलों में वृक्षारोपण, लेखन, चित्रकला और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनें देश के प्रति देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति प्रेम की भावना पैदा करना है। यह एक अभियान नारा है जिसका उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिकों में देशभक्ति और अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम की भावना जागृत करना है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

1 comment: