Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Friday, June 2, 2023

भाषण - विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण - Speech on World Environment Day in Hindi Language

Hello my students in this post we will write Speech on World environment Day in Hindi Language. विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण

भाषण: विश्व पर्यावरण दिवस

आदरणीय मुख्यअतिथि, अध्यापकगण, शिक्षकगण और मेरे सहपाठियों को मेरा नमस्कार। मैं पंकज आप सभी का विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में स्वागत करता हूँ। आज हम सभी यहाँ विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर पृथ्वी के पर्यावरण, पर्यावरण संरक्षण और हमारे जीवन के लिए केवल एक पृथ्वी के ऊपर कुछ महत्वपूर्ण शब्द कहना चाहता हूँ। आशा करता हूँ आपको यह पसंद आएगा और आप मेरी शब्दों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश भी करेंगें।
Speech on World Environment Day In Hindi, Hindi Speech on World Environment Day
World Environment Day
हम हर साल 5 जून को पुरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य अपने पर्यावरण की रक्षा करना है ताकि हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में जीवन जी सकें।

जैसा कि हम जानते हैं कि पूरे ब्रह्मांड में जीवन हमारे ग्रह पृथ्वी में ही संभव है। हमारी पृथ्वी हमें वह सब कुछ देती है जो हमें अपने दैनिक जीवन में चाहिए। पृथ्वी हमें पानी, भोजन, ऑक्सीजन, आश्रय, खनिज आदि सब कुछ प्रदान करती है। पृथ्वी न केवल हम मनुष्यों को बल्कि पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक जीव-जंतु को भी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराती है।

लेकिन हम मनुष्यों ने अपनी सुख-सुविधा के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दुरूपयोग करना शरू कर दिया है, जिसकी वजह से पृथ्वी में दिन प्रतिदिन प्रदुषण बढ़ता ही जा रहा है। पृथ्वी में जल प्रदुषण, वायु प्रदुषण, मृदा प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण और प्लास्टिक प्रदुषण आदि बहूत अधिक बढ़ने से पृथ्वी का संतुलन व् पर्यावरण लगातार बिगड़ता ही जा रहा है। पृथ्वी में अत्यधिक प्रदुषण बढ़ने से हम मनुष्य, पशु-पक्षी और समुदी जीवों का जीवन खतरे में पड़ गया है।

पृथ्वी के बिगड़ते हुए पर्यावरण को देखते हुए यूनाइटेड स्टेट ने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह की शुरुआत की ताकि हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही एक विषय भी दिया गया है- केवल एक पृथ्वी, जिसे इंग्लिश में कहा जाता है (Only One Earth)।

केवल एक पृथ्वी का अर्थ है कि हमारे पास जीवन के लिए केवल एक ग्रह पृथ्वी है और हमें इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है। अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए सबसे पहले हमें पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाना होगा। हमें अपनी पृथ्वी के वातावरण को बनाये रखने के लिए सभी प्राकृतिक संसाधनों का अतिप्रयोग और दुरुपयोग करनें से बचना होगा। पृथ्वी को बचानें के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगानें होंगे। इसके अतिरिक्त पानी और बिजली को बचाकर कर भी हम पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बना कर रख सकते हैं।

इसलिए आज इस समारोह पर मैं यह प्रतिज्ञा लेता हूँ कि मैं प्राकृतिक संसाधनों का अति प्रयोग और दुरूपयोग कभी नहीं करूँगा। पर्यावरण से सभी प्रकार के प्रदुषण और ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा बनाये गए सभी कानूनों और उपायों का सख्ती से पालन करूँगा। मैं लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक करूंगा। मेरे इस प्रयास में आप सबकी भी सहयोग की आवश्यकता है और मुझे आशा है कि आप सभी इस पुनीत कार्य में मेरा पूरा सहयोग देंगे।

धन्यवाद!
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment