Hello my students in this page we will write - Essay on Father's Day In Hindi. फादर्स डे पर शानदार निबंध (300 शब्दों में)
निबंध - फादर्स डे
परिचय: पिता दिवस यानि फादर्स डे पिता के सम्मान और प्यार के रूप में प्रत्येक साल जून के महीने में तीसरे रविवार को मनाया जाता है। फादर्स डे अमेरिका यूरोप सहित दुनिया के लगभग सभी देशो में मनाया जाता हैं। यह हमारे पूर्वजों की स्मृति और उनके सम्मान में भी मनाया जाता है। प्रत्येक बच्चे के लिए उसके पिता धरती पर ईश्वर का साक्षात रूप होते हैं। एक संतान के लिए उसके पिता ही सबसे बड़े आदर्श होते हैं।
![]() |
Picture: Father's Day |
इतिहास: फादर्स डे पहली बार पश्चिम वर्जीनिया के फेयरमोंट में 19 जून 1910 को मनाया गया था। 6 दिसम्बर 1907 के दिन पश्चिम वर्जीनिया में एक खान दुर्घटना में मारे गए 210 पिताओं के सम्मान में श्रीमती ग्रेस गोल्डन क्लेटन ने इस विशेष दिवस का आयोजन किया था। फादर्स डे पहले भी मनाया गया था लेकिन इसे आधिकारिक मान्यता 1972 में मिली जब अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस कानून पर हस्ताक्षर किये। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद से यह दिवस पुरे विश्व में मनाया जाने लगा।
पिता का महत्व: एक पिता हमेशा अपने परिवार की बेहतरी के लिए जीतोड़ मेहनत करता है। पिता अपने बच्चो की शिक्षा और परिवार के भरन-पोषण के लिए अपनी पूरी जिन्दगी लगा देता है। चाहे उन्हें कमाने में हजारो मुश्किलें ही क्यू न उठानी पड़ी हों। एक पिता अपने बच्चों की पढ़ायी के लिए किसी से कर्ज भी ले लेता है ताकि उसके बच्चे की पढ़ायी में बाधा उत्पन्न न हों। पिता वह शख्स होता है जो अपनी आकांक्षाओं का त्याग कर अपनी संतान के लिए सब कुछ प्रयत्न करता है। हर पिता अपनी संतान की उन्नति और प्रगति चाहता है। पिता ही दुनिया का एकमात्र व्यक्ति है जो अपनी संतान को खुद से ज्यादा सफल देखना चाहता है।
फादर्स डे कैसे मनाया जाता है: फादर्स डे पर बच्चे अपने पिता के पैर छूकर या गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं और इस दिन बच्चे अपने पिता को गिफ्ट/उपहार देकर भी फादर्स डे मनाते हैं।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course
No comments:
Post a Comment