Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Saturday, March 18, 2023

पेंगुइन पर निबंध - Essay on Penguin In Hindi

Hello Everyone we will write Essay on Penguin In Hindi Language. (300 Words)

निबंध: पेंगुइन

परिचय/प्रस्तावना: पेंगुइन एक सुन्दर पक्षी है। पेंगुइन उड़ने में असमर्थ होते हैं। पेंगुइन स्फेनिस्कीडे परिवार से संबंधित होते हैं। ये दक्षिणी गोलार्ध में पाए जाते हैं। पेंगुइन ठंडे और जलीय वातावरण में जीवन जीने के लिए अनुकूलित होते हैं।
Picture: Penguin
प्रजातियाँ: पेंगुइन की कुल 17 प्रजातियाँ पाई जाती है। पेंगुइन की सबसे बड़ी प्रजाति सम्राट पेंगुइन/शहंशाह पेंगुइन है, जिसका वजन 35 से 45 किलोग्राम तक होता है और इसकी लम्बाई 3 फीट 7 इंच तक होती है। इस पक्षी की छोटी प्रजाति नीली पेंगुइन है, जो लगभग 16 इंच तक लंबी होती है और इसका वजन लगभग एक किलो तक होता है।

शारीरिक रचना​​: पेंगुइन की दो आँखे, दो पंख, दो पैर ओर एक चोंच होती है। इसकी पीठ और पंखों का रंग काला जबकि उसका अगला हिस्सा सफेद रंग का होता है।

क्षमता और विशेषताएं: पेंगुइन की अपनी खास क्षमता और विशेषताएं होती है। वे आसमान में उड़ नहीं सकते लेकिन पानी के अंदर बहूत तेजी से अपने पंखो के सहारे तैर सकते हैं। वे जल और थल दोनों में रहना पसंद करते हैं। वे ठन्डे वातारण में रहनें के अनुकूल होते हैं। पेंगुइन के त्वचा के नीचे चर्बी की एक मोटी परत होती है, जो उन्हें ठण्ड से बचाती है। वे तैराकी और गोताखोरी के लिए अत्यधिक अनुकूलित होते हैं। पेंगुइन खाना खाने के लिए समुद्र में पानी के अंदर ही अपना शिकार करते हैं।

खाना: पेंगुइन अपने आहार व् भोजन में मछली, क्रिल और स्क्वीड खाना पसंद करते हैं।

जीवनकाल: पेंगुइन का जीवनकाल लगभग 15 से 20 साल तक का होता है।

निष्कर्ष: पेंगुइन आकर्षक और अद्वितीय पक्षी है, जिसनें दुनिया भर के लोगों के दिलों और कल्पनाओं पर कब्जा कर लिया है। यह एक सामाजिक प्राणी है, जो हमेशा झुण्ड में रहना पसंद करते हैं। पेंगुइन को अपने अस्तित्व के लिए कई खतरों का सामना करना पड़ता है, इसलिए उन्हें किसी का शिकार होने से बचाने की आवश्यकता है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment