Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Monday, March 20, 2023

ऑक्टोपस पर निबंध - Essay on Octopus In Hindi - PDF

Hello my students we will write Essay on Octopus In Hindi Language. (350 Words)

निबंध: ऑक्टोपस (अष्टबाहु)

परिचय/प्रस्तावना: ऑक्टोपस व् अष्टबाहु एक आकर्षक प्राणी है और इसकी 300 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है। ऑक्टोपस समुद्र व् महासागर की गहराई में रहते हैं।
Essay on Octopus In Hindi,
Octopus (ऑक्टोपस/अष्टबाहु)
शरीर रचना: ऑक्टोपस का एक बड़ा सिर होता है, जिसमें उनका मस्तिष्क और संवेदी अंग होते हैं, जिसमें उनकी आंखें भी शामिल है। ऑक्टोपस की कुल आठ भुजाएं होती है। ऑक्टोपस की एक सख्त चोंच भी होती है। उसके शरीर में कोई हड्डी नहीं होता। ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं।

क्षमता और विशेषताएं: ऑक्टोपस आकर्षक जीव है जो अपनी अनूठी शारीरिक विशेषताओं और क्षमताओं के लिए जाना जाता है। ऑक्टोपस अपनी आठ भुजाओं से समुद्री जीवों का शिकार करते हैं। वह अपनी भुजाओं की सहायता से समुद्र में तैरते और एक जगह से दुसरे जगह विचरण भी करते हैं। ऑक्टोपस अपनें शरीर का रंग भी बहूत तेजी से बदल सकता है। ऑक्टोपस की एक सख्त चोंच होती है, जिसका उपयोग वे शिकार के खोल को तोड़ने के लिए करते हैं।

खाना/आहार: ऑक्टोपस मांसाहारी जानवर/जीव है। वे मुख्य रूप से जीवित शिकार जैसे केकड़े, सीप और अन्य छोटी मछलियों को खाते हैं। इनसब के अलावा बड़े ऑक्टोपस अपने से छोटे ऑक्टोपस को खाने के लिए भी जाने जाते हैं।

ऑक्टोपस का शिकार: अपनी बुद्धिमत्ता और अनुकूलन क्षमता के बावजूद, ऑक्टोपस को समुद्र में कई खतरों का सामना करना पड़ता है। इंसानों द्वारा ऑक्टोपस का शिकार उनके मांस के लिए किया जाता है।

बचाव व् संरक्षण: मनुष्य अपने जीभ के स्वाद के लिए ऑक्टोपस का बेतहाशा शिकार कर रहा है क्योंकि दुनिया के कई देशों में इसका मीट खाया जाता है। ऑक्टोपस का अंधाधुंध शिकार होनें से इसकी इसकी कुछ प्रजातियाँ विलुप्त होनें के कगार पर आ गई है, इसलिए सभी देशों की सरकार को ऑक्टोपस के शिकार पर रोक लगानी चाहिए और नए नियम और कानून बनाने चाहिए, ताकि इसकी प्रजातियों को विलुप्त होनें से बचाया जा सके।

जीवनकाल: नस्ल के आधार पर ऑक्टोपस का जीवनकाल अलग-अलग होता है, हालांकि एक ऑक्टोपस का औसत जीवनकाल लगभग 3 से 5 साल तक का होता है।

निष्कर्ष: ऑक्टोपस एक आकर्षक और जटिल प्राणी है जो वर्षों से दुनिया भर के मनुष्यों को अपनी और आकर्षित करता रहा है। उनकी अद्वितीय शारीरिक रचना, व्यवहार और बुद्धिमत्ता उन्हें एक उल्लेखनीय प्रजाति बनाती है। आने वाली पीढ़ियों के लिए इनका बचाव व् संरक्षण आवश्यक है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

1 comment:

  1. Super easy-to-use essay writing guide-Academic Writing A Handbook
    https://rxd990881.edublogs.org

    ReplyDelete