Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Tuesday, January 10, 2023

लोहड़ी पर निबंध - Essay on Lohri In Hindi

Hello everyone we will learn that how to write Essay on Lohri In Hindi Language.

निबंध: लोहड़ी (200 शब्द)

परिचय: लोहड़ी एक लोकप्रिय शीतकालीन पंजाबी लोक त्योहार है, जो मुख्य रूप से उत्तरी भारत में मनाया जाता है। यह मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल 13 या 14 जनवरी को मनाया जाता है। लोहड़ी को सर्दियों के अंत का प्रतीक माना जाता है।

लोहड़ी कहाँ-कहाँ में मनाया जाता है: लोहड़ी त्यौहार पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में बहूत धूम-धाम से मनाया जाता है। 
Essay on Lohri In Hindi, Hindi Essay on Lohri, Essay Writing on Lohri In Hindi
Picture: Lohri (लोहड़ी)
लोहड़ी कैसे मनाया जाता है: लोहड़ी मनाने से कुछ दिन पूर्व बालक एवं बालिकाएँ 'लोहड़ी' के लोकगीत गाकर लकड़ी और उपले इकट्ठे करते हैं। जमा की गई सामग्रीयों को चौराहे या मुहल्ले के किसी खुले स्थान पर जलाते हैं। गाँव व् मुहल्ले के लोग अग्नि की परिक्रमा करते हैं। अग्नि की परिक्रमा करते समय लोग लोक गीत गाते और नृत्य करते हैं। लोहड़ी के दिन लोग रेवड़ी, मूंगफली, लावा आदि खाते हैं। इस पर्व में विवाहिता पुत्रियों को माँ के घर से वस्त्र, मिठाई, रेवड़ी, फल आदि भेजा जाता है।

सरकारी अवकाश: लोहड़ी त्यौहार के दिन पंजाब, जम्मूकश्मीर, हिमाचल में एक दिन का आधिकारिक अवकाश होता है।

निष्कर्ष: लोहड़ी एक महान पर्व है, जो सभी में एकता और भाईचारे की भावना लाता है। सुख और समृद्ध जीवन देने के लिए सभी ईश्वर का धन्यवाद करते हैं।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment