Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Thursday, December 1, 2022

वन्य पशु या जंगली जानवर पर निबंध - Essay on Wild Animals In Hindi

Hello everyone we that how to write Essay on Wild Animals In Hindi Language In 300 Words. जंगली जानवर या वन्य पशु पर हिंदी में निबंध कैसे लिखे।

निबंध – जंगली जानवर (वन्य पशु) 

प्रस्तावना/परिचय: वह जानवर जो मानव बसेरों से दूर वनों-पर्वतों में रहते हैं, उन्हें जंगली जानवर कहा जाता है। वन अथवा जंगल में मांसाहारी, शाकाहारी और सर्वाहारी तीनों प्रकार के वन्य प्राणी निवास करते हैं।
Picture: Wild Animals (वन्य पशु)
जंगली मांसाहारी जानवरों के नाम: शेर, बाघ, चीता, भालू, तेंदुआ, लोमड़ी आदि। यह वह जानवर होते हैं, जो दुसरे जानवरों को मारकर खाते हैं और अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

जंगली शाकाहारी जानवरों के नाम: हाथी, जिराफ, हिरन, ज़ेबरा, बारहसिंघा, कंगारू, जंगली भैंस आदि। यह वह जानवर होते हैं, जो वनस्पतियों को खाकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

जंगली सर्वाहरी जानवरों के नाम: भालू, चिंपांज़ी, सूअर, रैकून आदि। यह वह जानवर होते हैं, जो मांस तथा वनस्पतियों को खाकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

जंगली जानवरों से वन को लाभ: जंगली जानवर वन तथा धरती की शोभा बढ़ाते हैं। वनों की सुरक्षा और पर्यावरण को संतुलित रखने में वन्य जीव प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

जंगली जानवरों से मनुष्यों को लाभ: जंगली जानवर से मनुष्यों को कई प्रकार का लाभ प्राप्त होता है। प्रत्येक व्यक्ति जंगली जानवरों को देखनें के लिए जंगल में नहीं जा सकता इसलिए कुछ जंगली जानवरों को चिड़ियाघर में रखा जाता है, ताकि वे जंगली जानवरों को पास से देख सकें। चिड़ियाघरों से सरकार का राजकोष भी बढ़ता है। इसके अलावा कमाई के लिए जंगली जानवर का इस्तमाल सर्कस में लोगों के मनोरंजन के लिए भी किया जाता है।

निष्कर्ष: वन्य जीव व् जंगली जानवर का वन तथा हमारे जीवन में बहूत अधिक महत्व है। जंगली जानवर वन के पर्यावरण को संतुलित करनें और वन की रक्षा करनें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जंगली जानवरों से लाभ लेने के लिए लोग जंगली जानवरों को चिड़ियाघर तथा सर्कस में रखते हैं, जो की यह बहूत ही गलत है। जंगली जानवरों का असली घर उनका जंगल होता है और उन्हें वहीं छोड़ देना चाहिए।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment