Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Saturday, December 10, 2022

क्रिसमस पर निबंध - Essay on Christmas In Hindi For School Students

Hello everyone we will learn that how to write क्रिसमस पर निबंध - Essay on Christmas In Hindi For School Students.

क्रिसमस पर निबंध (300शब्द)

परिचय: क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है, जिसे ईसाई समुदाय द्वारा सर्दियों के मौसम में बहुत धूमधाम और खुशी के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन भगवान ईसा मसीह का जन्म हुआ था, जिन्हें हम यीशु मसीह या जीसस क्राइस्ट के नाम से भी जानते हैं। ईसाई धर्म को मानने वाले अनुयायी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Essay on Christmas In Hindi For School Students, Essay on Christmas In Hindi, Hindi Essay on Christmas For School Students
Picture: Merry Christmas
कैसे मनाया जाता है क्रिसमस: सभी इस त्योहार को बड़े उत्साह और कई तरह की तैयारी और सजावट के साथ मनाते हैं। सभी अपने घर और चर्च को सजाते हैं। सभी अपने घरों में क्रिसमस ट्री (पेड़) रखते हैं और इसे रंगीन सितारों से सजाते हैं। रात के 12 बजे, सभी प्रार्थना के लिए चर्च जाते हैं। इसके बाद ही क्रिसमस का त्यौहार शुरू होता है। सभी ईसाई अनुयायी एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हैं और मिठाई खिलाते हैं। बच्चे इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज आता है, जो बच्चों को ढ़ेर सारे उपहार देता है। सांता क्लॉज को देखकर बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं।
क्रिसमस की छुट्टी/अवकाश: इस त्योहार पर सभी क्रिसमस की छुट्टी/अवकाश का लाभ उठाते हैं क्योंकि इस दिन सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कार्यालय आदि की छुट्टी होती है, ताकि इस त्योहार को सभी धूमधाम और खुशी के साथ मना सकें। लेकिन इस त्यौहार में कई स्थानों पर छुट्टी होने के बावजूद, क्रिसमस का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जैसे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कार्यालय आदि।

निष्कर्ष: यह त्यौहार दुनिया भर में ईसा मसीह के लाखों अनुयायियों को पवित्रता का संदेश देता है और उनके द्वारा निर्धारित मार्ग और उच्च मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। यह त्योहार हमें सच्चाई और सद्भावना के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित भी करता है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment