Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Friday, December 2, 2022

जलीय जीव पर निबंध - Essay on Aquatic Animal In Hindi - Water Animal Essay In Hindi - Sea Animals Essay In Hindi

Hello my friends we will learn that how to write essay on Essay on Aquatic Animal In Hindi - Water Animal Essay In Hindi - Sea Animals Essay In Hindi. (जलीय जीव पर निबंध)

निबंध: जलीय जीव (300 शब्द)

प्रस्तावना/परिचय: जल में रहने वाले जीव को जलीय जीव कहा जाता है। ये जीव अधिकांश या पुरे जीवनकाल पानी में ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। ये जीव महासागरों, नदियों, तालाबों और जल स्रोतों में रहते हैं। समुद्र के अंदर असंख्य प्रजातियों के जलीय जीव मौजूद हैं।
Picture: Aquatic Animals (जलीय जीव)

जलीय जीवों के नाम: व्हेल, शार्क, डॉल्फिन, सुनहरी मछली, तारामछली, ऑक्टोपस, समुद्री घोड़ा, कछुआ, केकड़ा, समुद्री शेर, समुद्री घोड़ा, सील आदि जलीय जीवों के नाम हैं।

जलीय जीव श्वास/ऑक्सीजन कैसे लेते है: सभी प्रकार की मछली, समुद्री घोड़ा, ऑक्टोपस जैसे जीव अपनें गलफड़ों द्वारा श्वास/ऑक्सीजन लेते और छोड़ते हैं। कछुआ, समुद्री शेर, सील जैसे कुछ जलीय जीव पानी के बाहर आकर श्वास/ऑक्सीजन लेते और छोड़ते हैं।

जलीय जीवों का भोजन: अधिकांश जलीय जीव मांसाहारी ही होते हैं। व्हेल मछली, शार्क मछली, डोल्फिन समुद्री घोड़ा, समुद्री शेर, ऑक्टोपस आदि सभी दुसरे जीवों का शिकार करते हैं।

जलीय जीवों से मनुष्यों को लाभ: कुछ जलीय जीव मनुष्यों के लिए काफी लाभप्रद होते हैं। दुनिया के कई देशो के लोग अपने व्यंजन में मछली, ऑक्टोपस, केकड़ा आदि खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा मछुवारे समुद्री जीवो को जाल के द्वारा पकड़ते है और उन्हें बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं।

जलीय जीवों को मनुष्यों से खतरा: जलीय जीवों को अगर सबसे ज्यादा किसी से खतरा है तो वह मनुष्य है, क्योंकि मनुष्य अपने जीभ का स्वाद और ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए भारी मात्रा में समुद्री जीवों का शिकार करने लग गया है। मनुष्यों द्वारा जलीय जीवों का शिकार करने से कई प्रकार के जलीय जीव विलुप्त होनें के कगार में आ गए हैं।

निष्कर्ष: जलीय जीव भी समुद्र का प्राकृतिक पर्यावरण को संतुलित बनाये रखनें में अहम् भूमिका निभाता है। अतः सभी देश के सरकारों को जलीय जीवों के शिकार को रोकनें व् कम करनें के लिए कोई ठोस नियम और कानून लागू करनें चाहिए, ताकि विलुप्त हो रहे जीवों को बचाया जा सके।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment