Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Saturday, November 19, 2022

इंजीनियर/अभियंता पर हिंदी निबंध- Essay on Engineer In Hindi

Hello my friends we will learn that how to write Essay on Engineer In Hindi - इंजीनियर/अभियंता पर हिंदी निबंध

निबंध – अभियंता (इंजीनियर)

प्रस्तावना/परिचय: वह व्यक्ति जो किसी मशीन, भवन, इलेक्ट्रिक यंत्र, सॉफ्टवेयर इत्यादि का निर्माण व् डिजाईन करता है, वह इंजीनियर कहलाता है।
Essay on Engineer In Hindi, Hindi Essay on Engineer, Engineer Essay In Hindi
Picture: Engineer
इंजीनियर कितनें प्रकार के होते हैं: इंजीनियर कई प्रकार के होते है, जिसमे सभी का क्षेत्र अलग-अलग होता है जैसे: सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर और एयरोस्पेस इंजीनियर आदि।

इंजीनियर के कार्य: सिविल इंजिनियर: यह पुल, सड़क, नहर, बाँध और भवनों आदि का डिजाइन और निर्माण करता है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: यह बिजली, इलेक्ट्रॉनिक्स और विद्युत चुंबकत्व का उपयोग करने वाले उपकरणों और प्रणालियों का अध्ययन और डिजाइन करता है।

मैकेनिकल इंजीनियर: यह बड़ी-बड़ी मशीनों का डिजाइन और निर्माण करता है।

केमिकल इंजीनियर: यह रासायनिक निर्माण प्रक्रियाओं का विकास और डिजाइ करता है।

एयरोस्पेस इंजीनियर: यह विमान, मिसाइल, अंतरिक्ष यान का डिजाइन या निर्माण करता है।


इंजीनियर का महत्व: इंजीनियर किसी भी देश का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। किसी भी देश को विकसित बनाने में इंजीनियर्स की अहम् भूमिका रहती है। बिना इंजीनियर के किसी भी देश का विकास होना असंभव है। दुनिया में हर प्रकार के मशीनों का आविष्कार और उसकी कार्यप्रणाली किसी न किसी तरह से इंजीनियरिंग पर ही निर्भर करती है।

इंजीनियर कैसे बनें: इंजीनियर बनने के लिए छात्र को साइंस स्ट्रीम से 12वीं की पढ़ाई करनी होती है। साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करनें के बाद ही छात्र इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश/एडमिशन ले सकते हैं।

निष्कर्ष: किसी भी देश के संरचनात्मक ढाँचे के निर्माण में इंजीनियर्स का अहम् योगदान होता है। इंजीनियर्स को आधुनिक समाज की रीढ़ माना जाता है। इंजीनियर आमतौर पर चीजों का डिजाइन या निर्माण कर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment