Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Tuesday, October 4, 2022

वकील पर निबंध - Essay on Lawyer In Hindi - Advocate Essay

Hello My Dear Students, in this post we will learn that how to write Essay on Lawyer In Hindi.

निबंध - वकील

प्रस्तावना/परिचय: जो व्यक्ति न्यायलय अर्थात अदालत में लोगो को न्याय दिलाने लिए केस लड़ता है, वह वकील कहलाता है। एक वकील को अधिवक्ता, अभिभाषक, ऐडवोकेट और बैरिस्टर के रूप में भी जाना जाता है।
Essay on Lawyer In Hindi, Hindi, Essay on Lawyer, Lawyer Essay In Hindi
Picture: Lawyer
वकील और बैरिस्टर में अंतर: वकील और बैरिस्टर दोनों कानून की डिग्री प्राप्त करनें वाले वाले व्यक्ति होते है। अंतर सिर्फ इतना है कि जो व्यक्ति स्वदेश में रहकर कानून की डिग्री प्राप्त करता है वह वकील कहलाता है और जो व्यक्ति इंग्लैंड और दुसरे देशों से वकालत की पढ़ाई करके आता है वह बैरिस्टर कहलाता है।

वर्दी/ड्रेस: एक वकील काला कोट या काला गाउन और सफेद टाई पहनता है।

वकील कितने प्रकार के होते हैं: वकील कई प्रकार के होते हैं जैसे:- सरकारी वकील, प्राइवेट वकील, वरिष्ठ वकील, फैमिली वकील, क्रिमिनल वकील, डाइवोर्स वकील, प्रॉपर्टी वकील इत्यादि।

वकील कैसे बनें: वकील बनने के लिए कानून की पढ़ाई करनी पड़ती है। 12वीं के बाद कानून की पढ़ाई की जा सकती है। LLB का कोर्स करके आप वकील बन सकते हैं।

वकील के कार्य: एक वकील को भारत के संविधान के अनुसार चलना होता है। संविधान में निर्धारित कानूनों और नियमों के अनुसार ही वकील अदालत में न्यायाधीश के समक्ष अपने मुवक्किल को न्याय दिलाता है।

निष्कर्ष: वकील पेशा चुनौतियों से भरा होता है। वकील का मुख्य कर्तव्य है अपने क्लाइंट(मुवक्किल) के अधिकारों की रक्षा करते हुए कानून की रक्षा करना है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment