Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Wednesday, September 7, 2022

पुलिस पर निबंध - Essay on Police - Policeman In Hindi

Hello everyone, we will learn that how to write Essay on Police - Policeman In Hindi. (पुलिस पर निबंध)

निबंध: पुलिस

परिचय : पुलिस गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक सबसे महत्वपूर्ण विभाग है। पुलिस समाज का रक्षक होता है। वह कानून का रखवाला भी होता है। समाज, राज्य, शहर में हमेशा शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखनें में पुलिस बहूत अहम् भूमिका निभाता है। देश का कानून जो भी व्यक्ति तोड़ता है, पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। पुलिस की ड्यूटी चौब्बिसो घंटे होती है और उन्हें हमेशा सक्रीय व् सतर्क रहना पड़ता है।
Picture: Policeman
वर्दी : पुलिस वर्दी में खाकी शर्ट, पेंट और सिर पर एक टोपी पहनता है। पुलिस कमर में एक बेल्ट पहनता है। वह कमर में बेल्ट के समीप/साथ एक बदूक भी रखता है।

योग्यता : भारत की राज्य की सरकार समय-समय पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्तियाँ निकालती रहती है। पुलिस बनने के लिए 12th पास होना जरूरी है क्योकि 12th पास ही पुलिस कॉन्स्टेबल का फोर्र्म भर सकते हैं और ट्रेनिंग लेकर पुलिस बन सकते हैं।

कार्य : पुलिस के कई प्रकार के कार्य होते हैं जैसे: समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखना, बढ़ते अपराध को रोकना, राजनेताओ की सुरक्षा करना, छेड़खानी को रोकना, जुलूसों को संभालना, देश की सम्पति की रक्षा करना, चोर-डकैतों को पकड़ना, घर के वाद-विवाद को सुलझाना, पर्व-त्योहारों में आम जनता को सुरक्षा प्रदान करना, दंगों को रोकना, गुंडागर्दी, भ्र्ष्टाचार और बलात्कार आदि जैसे जघन्य अपराध को रोकना और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करना है।

निष्कर्ष : पुलिस कानून तथा समाज के रक्षक होते हैं। समाज पुलिस प्रशासन के बिना सुरक्षित नहीं रह सकता, इसलिए देश के हर शहर, राज्य और गाँव में शांति बहाल करने के लिए पुलिस प्रशासन का होना बहूत जरूरी है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment