Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Sunday, September 18, 2022

नवरात्रि पर निबंध - Essay on Navratri In Hindi

Hello everyone, we will learn that How to write "Essay on Navratri In Hindi".

निबंध: नवरात्रि (300 शब्द)

परिचय: नवरात्रि का त्यौहार भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माता दुर्गा के 9 रूपों के नाम है:– शैलपुत्री, चन्द्रघंटा, कुष्मांडा, ब्रह्मचारिणी, स्कंदमाता, कात्यायनी, महागौरी, सिद्धिदात्री, कालरात्रि। उनके इन रूपों को नवदुर्गगा भी कहते हैं। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है जिसमें ‘नव’ का अर्थ है नौ दिन तथा ‘रात्रि’ अर्थ है रात।
Essay on Navratri In Hindi, Hindi Essay on Navratri, Essay on Navratri In Hindi 2022
Picture: Navratri

नवरात्रि के सम्बन्ध में दो कथा प्रचलित है :
पहली कथा यह है कि नवरात्रि के समय ही माँ दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध करके देवताओं और दुखी लोगों को महिषासुर के प्रकोप से मुक्ति दिलाई थी।

दूसरी कथा यह है की राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित समस्त वानर सेना ने अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक माँ दुर्गा की उपासना की थी और इसके बाद ही दसवें दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इसके दसवें दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है दशहरा को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।

कब-कब मनाया जाता है नवरात्री:
हमारे देश में नवरात्रि-पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। नवरात्रि का पहला पर्व चैत्र मास में मनाया जाता है और नवरात्रि का दूसरा पर्व आश्विन मास में मनाया जाता है।

नवरात्री त्यौहार कैसे मानते हैं: 
नवरात्रि त्यौहार के दौरान भक्त फल या मात्र पानी पीकर उपवास करते हैं या व्रत रखते हैं। भारत में कई जगहों पर नवरात्रि के नौवें दिन ‘कन्यापूजन’ भी करते हैं। इस पूजा में 9 छोटी लड़कियों को देवी माँ के नौ रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और साथ ही उन्हें हलवा, पूरी, मिठाईयां, खाने को भी दिया जाता है। भारत के कई राज्यों में जगह-जगह दुर्गा माँ के पंडाल बनाए जाते हैं। लोग वहाँ पर माता दुर्गा की पूजा करते हैं। दसवें दिन लोग माँ दुर्गा के मूर्तियों को पानी में विसर्जन करते हैं।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment