Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Sunday, August 7, 2022

हर घर तिरंगा पर निबंध - Har Ghar Tiranga Essay In Hindi 2023

Hello Everyone we will learn that how to write Har Ghar Tiranga Essay In Hindi Language. Hindi Essay on Har Ghar Tiranga is very important for school students.

निबंध: हर घर तिरंगा (400 शब्द)

“भारत का तिरंगा है हमारे देश की शान
आओ मिलकर सफल बनायें हर घर तिरंगा अभियान”

परिचय: हर घर तिरंगा भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक अभियान है। यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया है। 75वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार नें यह अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी नें भारतवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
Har Ghar Tiranga Essay In Hindi, Har Ghar Tiranga Essay, Har Ghar Tiranga Hindi Essay, Essay on Har Ghar Tiranga, Essay on Har Ghar Tiranga In Hindi, Har Ghar Tiranga Essay In Hindi 2022,  Har Ghar Tiranga, Har Ghar Tiranga 2022, हर घर तिरंगा पर निबंध
Har Ghar Tiranga
हर घर तिरंगा अभियान: भारत की आजादी का 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए “हर घर तिरंगा अभियान” चलाया गया है। इस अभियान में शामिल होने के लिए भारतवासियों को 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक अपने घर, आंगन या छत में भारत का राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” फहराना है और साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि सभी भारतवासी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल में तिरंगा की चित्र/फोटो लगायें। इतना ही नहीं इस अभियान में योगदान देने वालों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा। अभियान से जुड़ी प्रत्येक जानकारी के लिए वेबसाइट harghartiranga.com लांच भी किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने “राष्ट्रीय ध्वज दिवस” के अवसर पर इस अभियान की घोषणा की थी।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य: हर घर तिरंगा अभियान का एकमात्र उद्देश्य भारतवासियों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करना है। इसलिए भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर- घर फहराने का अनुरोध किया है।

हर घर तिरंगा अभियान का महत्व: हर घर तिरंगा अभियान का महत्व बहूत अधिक है क्योंकि इस अभियान के तहत भारतवासियों को एक साथ जोडनें का प्रयास किया जा रहा है। जब भारत देश का हर एक नागरिक अपनें घर पर तिरंगा लहराएगा तब प्रत्येक देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।

निष्कर्ष: भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश के गौरव का प्रतिक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बताना है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। आजादी का अमृत महोत्सव मनाना और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। इसलिए सभी भारतवासियों का कतर्व्य है कि सरकार द्वारा चलाये गए अभियान से जुड़कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course 

1 comment:

  1. چربی زدای سیستم خنک کننده وینز، روغن و کثیفی های موجود در سیستم خنک کننده خودرو را از بین می برد و در نتیجه عملکرد موتور را تا حد زیادی بهبود می یابد.

    ReplyDelete