Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Wednesday, August 3, 2022

निबंध : आजादी का अमृत महोत्सव - Essay on Azadi Ka Amrit Mahotsav In Hindi - 500 Words

Hello everyone we will learn that how to write Essay on Azadi Ka Amrit Mahotsav In Hindi. (600 words)

निबंध : आजादी का अमृत महोत्सव (600 शब्द)

परिचय: भारत में हर 25 साल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाता है, ताकि हमारी आज की पीढ़ी जान सके कि भारत देश को अंग्रेजों से आजादी हासिल करने में कितनें संघर्षों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष पूरा हो जायेगा।
Azadi Ka Amrit Mahotsav, Essay on Azadi Ka Amrit Mahotsav in hindi, hindi essay on Azadi Ka Amrit Mahotsav, Azadi Ka Amrit Mahotsav essay in hindi, Azadi Ka Amrit Mahotsav hindi essay
Picture: Azadi Ka Amrit Mahotsav
आजादी का अमृत महोत्सव कब शुरू हुआ: आज़ादी का अमृत महोत्सव का उद्घाटन भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 मार्च 2021 को साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से 'दांडी मार्च' को हरी झंडी दिखाकर किया था। इस दिन ही महात्मा गांधी ने 'नमक सत्याग्रह' की शुरुआत की थी।

आजादी का अमृत महोत्सव कब तक मनाया जाएगा: आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक मनाया जायेगा।

आजादी का अमृत महोत्सव मानाने का उद्देश्य क्या है: 'आजादी का अमृत महोत्सव' भारत सरकार की एक पहल है और यह इसलिए मनाया जाता है ताकि भारत के नागरिकों को भारत के गौरशाली इतिहास और उपलब्धियों स्मरण कराया जा सके और उनमें भारत देश के प्रति देशभक्ति की भावना जागृत कर सके। इस महोत्सव के माध्यम से आज की पीढ़ी को यह भी बताना है की कैसे भारत देश को अंग्रेजों से कई वर्षों के संघर्षों के बाद आजादी मिली थी। भारत को आजाद करानें में किन-किन क्रांतिकारियों का योगदान था और अंग्रेजों से आजादी के बाद अब तक भारत देश ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की।

आजादी के 75 वर्ष पुरे होने तक भारत की उपलब्धियां: भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने के बाद लगातार तीव्र गति से हर क्षेत्र आगे बढ़ रहा है, भारत देश की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां:-
1) 1948 को भारत ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहला स्वर्ण पदक में जीता था।
2) 1949 में भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण हुआ।
3) 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ।
4) 1953 में एअर इंडिया का राष्ट्रीयकरण हुआ।
5) 1955 में भारत का पहला कंप्यूटर लांच किया गया।
6) 1962 में परमाणु ऊर्जा अधिनियम पारित हुआ।
7) 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना हुई।
8) 1974 को पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण किया गया।
9) 1984 में राकेश शर्मा भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने।
10) 2018 में रेलवे ने डीजल इंजन को इलेक्ट्रिक में बदल दिया।

आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम: आजादी का अमृत महोत्सव एक राष्ट्रीय महोत्सव है। यह महोत्सव 75 सप्ताह तक मनाया जायेगा। इस महोत्सव को सभी सरकारी संस्थान में बहूत धूमधाम से मनाया जाता है और इस महोत्सव मनाने के लिए राजनीतिक पार्टियां अपनी रैलियां भी निकालती हैं ताकि लोगों को इसका महत्व बता सके। स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाते हैं जहाँ स्कूल के छात्रों को भारत की आजादी के संघर्ष की कहानियां बताई जाती है।
YouTube: Silent Course
Facebook: Silent Course

2 comments:

  1. AP Board Model Paper 2023 Class 2 Pdf Download with Answers for Telugu medium, English Medium, Hindi Medium, Urdu Medium &Students for Small Answers, Long Answer, Very Long Answer Questions, and Essay Type Questions to Term1 & Term2 ExamsAndhra Pradesh Board 2nd Class Model Paper AP Board Model Paper 2023 Class 2 Pdf Download with Answers for Telugu medium, English Medium, Hindi Medium, Urdu Medium &Students for Small Answers, Long Answer, Very Long Answer Questions, and Essay Type Questions to Term1 & Term2 Exams

    ReplyDelete
  2. پاک کننده سیستم بنزین 3XA وینز یک مکمل کامل مخصوص موتورهای بنزینی می باشد. این محصول تولید شرکت وینز بلژیک بوده و دارای سه کاربرد زیر است:

    1- افزایش عملکرد موتور خودرو

    2- کاهش مصرف سوخت خودرو

    3- کاهش گازهای سمی خارج شده از اگزوز

    ReplyDelete