Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Saturday, August 6, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव पर शानदार भाषण - Azadi Ka Amrit Mahotsav Speech In Hindi 2022

Hello Every one we will learn that how to write Speech on Azadi Ka Amrit Mahotsav In Hindi Language. Azadi Ka Amrit Mahotsav Speech is very important for school students.

भाषण: आजादी का अमृत महोत्सव

आदरणीय प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकगन और मेरे प्यारे देशवासियों को मेरा नमस्कार। मैं पंकज सोनी आप सभी को स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। यह वर्ष हम सभी भारतवासियों के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि आज के दिन ही हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए 75 वर्ष पुरे हो रहें हैं। जैसा की हम सभी जानते हैं कि आज के दिन ही अर्थात 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। आजादी के 75 वर्ष पुरे होनें की खुशी में भारत पिछले एक वर्ष से आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा।
Azadi Ka Amrit Mahotsav Speech In Hindi, Azadi Ka Amrit Mahotsav Speech In Hindi 2022,  Hindi Speech on Azadi Ka Amrit Mahotsav, Speech on Azadi Ka Amrit Mahotsav In Hindi, Speech on Azadi Ka Amrit Mahotsav In Hindi 2022
Azadi ka Amrit Mahotsav
इस महोत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद व् स्मरण करना है, वीर सपूतों के बलिदानों को याद करना है, आज की पीढ़ी को आजादी के महत्व को समझाना है, भारत के नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है और पिछले 75 वर्षों में देश द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों को बतलाना है।

भारत की अधिकांश युवा पीढ़ी भारत की अजादी के संघर्ष से भलीभांती परिचित नहीं है जैसे: आजादी पाने के लिए हमारे देश को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, देश को स्वतंत्र कराने में कितने लोगों नें अपने जीवन का बलिदान दिया और कितने संघर्ष और कठिनाइयों के बाद हमें ये आजादी मिली। भारत देश का इतिहास आज की युवा पीढ़ी को जानना बहुत आवश्यक है, क्योंकि हम युवा ही देश का भविष्य हैं।

हमारे भारत देश को आजादी, अंग्रेजों की 200 वर्षों की गुलामी के बाद मिला था। लगभग 200 वर्ष तक हमारे देश के सपूतों ने अंगेजों से संघर्ष और कई कठिनाइयों का सामना किया। यहाँ तक की हमारे स्वतंत्रता सेनानियों नें भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करानें के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया था। उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को मेरा दिल से नमन है, क्योंकि आज हम जो स्वतंत्र जीवन जी रहें हैं उन्ही की देन है। महत्मा गाँधी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सुभाष चंद्रबोस, खुदीराम राम बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, लाल बहादुर शास्त्री, जवाहर लाल नेहरु, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, तात्या टोपे आदि जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों और बलिदानों की वजह से ही हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था।

हम सभी को आजादी का मूल्य ज्ञात होना चाहिए, जिससे की हमारी पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करनें की हिम्मत मिल सके। स्कूलों में आजादी के संघर्ष की कहानियाँ अवश्य पढ़ाना चाहिए, जिससे बच्चे देश की आजादी का इतिहास और आजादी के महत्व को समझ सकें।

हमारे देश को आजाद हुए 75 साल पुरे हो चुके हैं और इन 75 सालों में हमारा भारत देश कई उपलब्धियाँ हासिल कर चूका है और निरंतर हमारा भारत देश आगे बढ़ रहा है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था बहूत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। एक समय था जब देश के विभाजन के बाद हमारे देश की अर्थव्यवस्था बहूत ख़राब हो गई थी और देश को चलाना मुश्किल सा हो गया था, लेकिन हमारा देश अपने निरन्तर प्रयासों के बल पर आज एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व के सामने खड़ा है।

आज हमारा देश हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल का क्षेत्र हो, सैन्य बल का क्षेत्र हो या कोई और क्षेत्र। हर क्षेत्र में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज भारत की जो छवि पूरी दुनिया के सामने बनी है, उसके बारे में सोचकर मुझे बहूत ही गर्व की अनुभूति होती है और आप सभी को भी गर्व की अनुभूति होनी चाहिए।

हम एक-एक करके सभी क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहें है, उसका कारण है हमारे देश का स्वतंत्र होना। हम स्वतंत्र हैं, इसलिए हम हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रहें हैं। इसलिए हम सभी को अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए और उन्हें दिल से धन्यवाद करना चाहिए।

आजादी के इस अमृत महोत्सव में भारत देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मलित होना चाहिए और इस महोत्सव के दौरान चल रहे अभियान “हर घर तिरंगा” में हिस्सा लेकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए।

आज इस पावन अवसर पर हम यह संकल्‍प व् शपथ ले कि हम अपने देश की स्‍वतंत्रता की रक्षा हमेशा करेंगे। अपने देश को निरंतर सही दिशा में लेकर जायेंगे और अपने देश के विकास में अपना योगदान अवश्य देंगे। अंत में बस इतना ही कहना चाहूँगा कि :-
“आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी को मिलकर मनाना है,
जन-जन की भागीदारी से आत्मनिर्भर भारत बनाना है।”
जय हिन्द-जय भारत!
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

1 comment:

  1. این محصول سیستم سوخت رسانی خودرو شما را به صورت کامل شستشو می دهد و تمام جرم ها و آلودگی ها را پاک می کند.

    ReplyDelete