Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Sunday, May 29, 2022

निबंध : केवल एक पृथ्वी - Essay on Only One Earth In Hindi

Hello my friends we will learn that how to write essay on Essay on Only One Earth In Hindi - World Environment Day 2022 Theme. (केवल एक पृथ्वी पर निबंध)

निबंध : केवल एक पृथ्वी (400 शब्द)

प्रस्तावना/परिचय: पुरे ब्रह्मांड में जीवन केवल पृथ्वी ग्रह पर ही मौजूद है। मनुष्य अपने अस्तित्व के लिए पृथ्वी के जीवमंडल और प्राकृतिक संसाधनों पर ही निर्भर रहता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम, “केवल एक पृथ्वी” प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने पर केंद्रित है। पर्यावरण संरक्षण हेतु हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
Essay on Only One Earth In Hindi - World Environment Day 2022 Theme, Hindi Essay On Only One Earth, Only One Earth Essay In Hindi
Picture : Only One Earth
केवल एक पृथ्वी से तात्पर्य: पृथ्वी हमें सब कुछ देता है जैसे: खाने के लिए भोजन, पीने के लिए पानी, रहनें के लिए आश्रय, स्वांस लेने के लिए ऑक्सीजन आदि। पृथ्वी हमें वो सब कुछ देता है जिसकी हमें जीवन में जरूरत होती है। पृथ्वी सिर्फ मनुष्यों को ही नहीं अपितु पृथ्वी में रहने वाले सभी जीव-जंतु, पशु-पक्षियों को भी सभी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराता है। इसलिए हमें अपनी पृथ्वी से मिलने वाली हर चीज का सम्मान, उचित उपयोग, संरक्षण व् सुरक्षा करनी चाहिए। हमें किसी भी प्राकृतिक संसाधनों का दुरूपयोग कभी नहीं करना चाहिए।

केवल एक पृथ्वी थीम/विषय की शरुआत क्यों की गई है: मनुष्यों नें अपनी सुख सुविधा के लिए पृथ्वी के पर्यावरण को बहूत तेजी से प्रभावित किया है। पृथ्वी में जल प्रदुषण, वायु प्रदुषण, मृदा प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण, प्लास्टिक प्रदुषण आदि बहूत अधिक बढ़ने से मनुष्य, पशु-पक्षी और समुद्री जीवों का जीवन खतरे में पड़ गया है। ग्लोबल वार्मिंग भी आज के समय में बहूत बढ़ गया है, जिससे पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मनुष्यों द्वारा सभी प्राकृतिक संसाधनों का अतिप्रयोग और दुरुपयोग से पृथ्वी का संतुलन व् पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस पर “केवल एक पृथ्वी” थीम की शुरआत की गई है ताकि पृथ्वी के पर्यावरण की सुरक्षा व् संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक किया जा सके। “केवल एक पृथ्वी थीम/विषय” पृथ्वी और उसके पर्यावरण को बचानें के लिए विश्वव्यापी जागरूकता अभियान है, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्पूर्ण विश्व में आयोजित की गई है।

“केवल एक पृथ्वी” विषय के तहत पृथ्वी को कैसे बचाया जा सकता है: हम पेड़, पौधे, पानी, बिजली आदि को बचाकर पृथ्वी को विनाश से बचा सकते हैं। हमें पर्यावरण से सभी प्रकार के प्रदुषण और ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने के लिए सभी उपायों को सख्ती से पालन करनें की आवश्यकता है।

निष्कर्ष: केवल एक पृथ्वी का थीम/विषय विश्व पर्यावरण दिवस में इसलिए लाया गया ताकि हम पृथ्वी के पर्यावरण को खराब होनें से बचा सके और हम हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित वातावरण/पर्यावरण दे सकें।

1 comment:

  1. Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) Every Year Publishes Textbooks for Class 8th Students, KVS Class 8 Textbooks 2023 are well known for it’s updated and Thoroughly revised Syllabus. The KVS Books are based on the Latest Exam Pattern and Syllabus. KVS 8th Class Book Kendriya Vidyalayas Every year Distributed at 8th class Books free of cast, Complete Student Get your Schools in New KVS 8th Class Textbooks 2023 in Maths, Science, Social Science, Hindi, English, Sanskrit, Urdu in Subject Wise and Medium Wise Complete Text Books

    ReplyDelete