Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Friday, April 29, 2022

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भाषण - Speech on International Labour Day In Hindi - Workers' Day

Hello my friends we will learn that how to write Speech on International Labour Day In Hindi- Workers' Day. (अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भाषण)

भाषण: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस / अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

आप सभी को मेरी ओर से सुप्रभात। मजदूर/श्रमिक दिवस समारोह में मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ। आज हम सभी यहाँ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्रमिकों के महत्वपूर्ण अधिकारों के बारे में कुछ शब्द कहना चाहता हूँ। आशा करता हूँ आपको यह पसंद आएगा।
Pic - Labour Day
हम हर साल 1 मई को पुरे विश्व में श्रमिक दिवस मनाते हैं। श्रमिकों का हमारे समाज में बहुत महत्व है। किसी भी देश की तरक्की उस देश के श्रमिकों पर ही निर्भर करती है। श्रमिकों के मेहनत के बिना किसी भी देश, संस्था और कंपनी का विकास कभी नहीं हो सकता। श्रमिकों से ही हमारा देश व् समाज की आर्थिक उन्नति बनी हुई है।

मैं आप सभी को श्रमिक दिवस के इतिहस के बारे में भी अवगत कराना चाहता हूँ। वर्ष 1886 को श्रमिकों ने शिकागो शहर के हेमार्केट चौक में आन्दोलन/हड़ताल किया था। आन्दोलन करनें का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम न करवानें का था। लेकिन इस आन्दोलन के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति ने बम फेका। इसके बाद पुलिस नें आन्दोलन को जल्द से जल्द समाप्त करनें के लिए फायरिंग शुरू कर दी, जिसके तहत कुछ प्रदर्शनकारियों की मृत्यु हो गयी थी।

मजदूरों के आन्दोलन और उनके अधिकार को समझते हुए अमेरिका नें 8 घंटे काम करने का समय निश्चित कर दिया। सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी 8 घंटे काम करने का क़ानून लागू किया गया। कोई भी कंपनी व् संगठन किसी भी कार्यकर्ता को 8 घंटे से अधिक काम करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। 1 मई 1886 को हड़ताल/आन्दोलन शुरु हुआ था, इसलिए 1 मई को हर साल पुरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है।

किसी भी समाज, देश, संस्था, कंपनी और व्यवसाय के निर्माण में कर्मचारियों/श्रमिकों की विशेष भूमिका होती है। इसलिए मजदूरों या कर्मचारियों के साथ जाति, धर्म, विकलांगता आदि के आधार पर भेदभाव कभी नहीं करना चाहिए और उन्हें मजदूरी व् वेतन का भुगतान भी समय पर करना चाहिए।

आज इस समारोह पर मैं यह प्रतिज्ञा लेता हूँ कि मैं अपने श्रमिकों के साथ भेदभाव व् दुर्व्यवहार कभी नहीं करूँगा।

धन्यवाद!

Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment