Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Thursday, April 21, 2022

विश्व पृथ्वी दिवस पर निबंध - Essay on World Earth Day In Hindi

In this page we will learn that how to write Essay on Word Earth Day In Hindi 2022  (विश्व पृथ्वी दिवस पर निबंध)

निबंध: विश्व पृथ्वी दिवस

परिचय/प्रस्तावना: विश्व पृथ्वी दिवस/पृथ्वी दिवस प्रत्येक साल पुरे विश्व में 22 अप्रैल को मनाया जाता है। पर्यावरण को बचानें के प्रति लोगों को जागरूक करनें के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को 192 से अधिक देशों में बहूत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Picture : World Earth Day (विश्व पृथ्वी दिवस)
घोषणा: पृथ्वी दिवस मानाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में किया था। कुछ वर्षों बाद संयुक्त राष्ट्र ने 22 अप्रैल को हर साल विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। तब से विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है: आज के समय में वाहन और नए कल-कारखानें खोले जा रहें हैं और इन सब से निकलने वाली धुआं से पर्यावरण प्रदूषित होता है। जंगल अथवा पेड़ कटनें से जंगली जानवर विलुप्त होते जा रहे हैं। इसलिए इस बढ़ते प्रदुषण को रोकनें के लिए, पेड़ों की कटाई रोकनें के लिए तथा लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व व् लाभ के बारे में जागरूक करनें के लिए विश्व पृथ्वी दिवस हर साल मनाया जाता है।

पृथ्वी दिवस कैसे मनाया जाता है: पृथ्वी दिवस को पूरा विश्व बहूत उत्साह के साथ मनाता है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी संगठन और गैर सरकारी संगठनों में विभिन्न कार्यक्रम कराये जाते हैं। लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व और लाभों के बारे में बताया जाता है। इस दिन लोग वृक्षारोपण करते हैं और पृथ्वी को हमेशा स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा भी लेते हैं।

निष्कर्ष: पृथ्वी पर पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी तंत्र बनाए रखनें के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सभी लोगों को जागरूक करना है। पृथ्वी हमें भोजन, पानी और आश्रय देती है। इसलिए हमें पृथ्वी का वातावरण बनाए रखना चाहिए ताकि हम एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकें।

Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment