Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Thursday, April 21, 2022

मेरा देश भारत पर निबंध - Essay on My Country India In Hindi

Hello my students in this essay we will learn that how to write essay on My Country India In Hindi (मेरा देश भारत पर निबंध)

निबंध : मेरा देश भारत

परिचय: मेरा भारत देश एक खूबसूरत देश है। यह देश अपने ऐतिहासिक धरोहरों, स्मारकों, पर्वतों, नदियों आदि के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हमारा भारत देश अपनी अनूठी संस्कृति और परंपराओं के लिए विश्व-विख्यात है। हमारा देश भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है।
Pic: India

धर्म और संस्कृति: हमारा भारत देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है। हमारे देश में अलग-अलग धर्म और संस्कृति को मानने वाले लोग रहते है जैसे: हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन और पारसी आदि। इस देश में अलग-अलग धर्म, जाति और संस्कृति होनें के बावजूद भी हमलोग एक दुसरे के साथ मिलजुलकर रहते हैं।

ऐतिहासिक स्थल व् स्मारक: मेरे भारत देश में कई ऐतिहासिक स्थल व् स्मारक हैं जो पुरे दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत देश के अलावा दुसरे देश के लोग भी भारत के ऐतिहासिक स्थलों को देखनें आते हैं। भारत के कुछ प्रसिद्ध स्थलों व् स्मारकों के नाम हैं: इंडिया गेट, ताजमहल, कुतुबमीनार, लोटस टेम्पल, हवामहल, जलमहल आदि।

नदियाँ: हमारे भारत देश को नदियों का देश कहा जाता है। यहाँ लगभग 400 से अधिक नदियाँ बहती है। हमारे देश की सबसे पवित्र नदियों में गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। गंगा भारत की सबसे लम्बी नदी है। भारत के अन्य प्रमुख नदियों के नाम हैं: यमुना, ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, कावेरी, नर्मदा नदी इत्यादि। भारत के कई प्रमुख धार्मिक स्थल नदी से जुड़े हुए हैं।

पर्वत: हमारे भारत देश में कई खुबसूरत पहाड़ हैं, जिसे लोग देखनें दूर-दूर से आते हैं। भारत के कुछ प्रमुख पर्वतों के नाम: हिमालय, अरावली, विंध्याचल, नीलगिरि पर्वत आदि।

पर्यटन: हमारा भारत देश हमेशा से पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र रहा है। हमारा भारत देश पर्यटन की दृष्टिकोण से सबसे खुबसूरत देश है। यहाँ कई ऐतिहासिक स्मारक, खुबसूरत पर्वत, नदियाँ, झरनें आदि है, जिसे देखनें के लिए दुनिया भर के हजारों पर्यटक हमारे भारत देश में आते हैं।

Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

1 comment:

  1. NIOS Sr Secondary Model Question Paper 2022 now available on the official website, National Open Schooling has been Announced 12th Public Examination Time Table 2022 soon, Students can Download NIOS 12th Previous Question Papers & Solved Question paper which is help in your study, and support in getting more marks in public exam, NIOS 12th Class Question Paper NIOS 12th Question Paper 2022 with Solutions Available Students you can Download in Pdf format form this web page given links. Secondary Regular and Private Students Prepare their Exam from these Sample Papers.

    ReplyDelete