Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Wednesday, April 20, 2022

निबंध : अपने ग्रह में निवेश - Essay on Invest In Our Planet In Hindi

Hello my Students in this essay we will learn that how to write Essay on Invest In Our Planet (अपने ग्रह में निवेश).

अपने ग्रह में निवेश (650 शब्दों में)

परिचय/प्रस्तावना: पृथ्वी हमें भोजन, पानी और आश्रय देती है। पृथ्वी पर जीवन जारी रखने के लिए पृथ्वी की प्राकृतिक संपदा को बनाए रखना बहुत आवश्यक है। हमें पृथ्वी को बचाए रखने के लिए निवेश करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित भविष्य मिल सके। इसकी शुरुआत हम 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के दिन कर सकते हैं क्योंकि इस दिन हर साल पुरे विश्व में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
Pic - Invest In Our Planet/Earth
ग्रह में कैसे निवेश कर सकते हैं: ग्रह में निवेश करने का तात्पर्य यह नहीं है कि निवेश सिर्फ गोल्ड, सिल्वर, बिज़नेस, रियल स्टेट और डायमंड में ही करना है। बल्कि अब हमें निवेश अपनें पृथ्वी को बचानें के लिए करना है। निवेश सिर्फ पैसा डालकर ही किया जाये यह जरूरी नहीं है बल्कि इसकी जगह पर हम अपना कीमती समय, ताकत, कोशिश और नॉलेज/ज्ञान भी निवेश कर सकते हैं।

क्या-क्या निवेश कर सकते हैं: विश्व पृथ्वी दिवस में हम विभिन्न गतिविधियों से पृथ्वी पर इन्वेस्ट/निवेश कर सकते हैं जैसे:-

1) पेड़-पौधा लगायें: घर के आसपास हम पेड़ व पौधा लगा सकते हैं। पेड़ व् वनों की कटाई न करें। ऐसा करने से वातावरण हमेशा शुद्ध रहेगा और आक्सीजन की बढ़ोतरी होगी।

2) कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुन चक्रण: कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुन चक्रण: का उपयोग करके सर्कुलर इकोनॉमी (चक्रीय अर्थव्यवस्था) का विकास कर सकते हैं। प्लास्टिक बैग और बोतल का इस्तमाल बंद करें।

3) जल बचाएं: जल जीवन के लिए बहूत महत्वपूर्ण है इसलिए जितना ज्यादा हो सके जल संरक्षण करें अथवा जल बचाएं।

4) बिजली बचाएं: घर और ऑफिस में बिजली बचानें के लिए सोलर पेनल लगाये और LED बल्बों का प्रयोग करें।

5) कीटनाशक और रसायन का उपयोग न करें: खेत और बगीचा में कीटनाशक और रसायन का उपयोग न करें, क्योंकि इससे मिटटी की उर्वरा शक्ति कम होती है।

6) स्थानीय खाद्य और सब्जियां खरीदें: खाने के लिए सामान स्थानीय जगह से ही खरीदें क्योंकि (इम्पोर्टेड फूड) आयातित खाद्य पदार्थ लगभग 2000 से 3000 किलोमीटर की यात्रा करके आप तक पहुंचते हैं, जिससे ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन ज्यादा होता है और प्रदुषण भी बढ़ता है।

7) पक्षियों के लिए घोसला व घर बनायें: अपनें घर व् बगीचों में पक्षियों के लिए घोसला व् घर बनाये और उस घर में खाना और पानी दोनों रखें, ताकि पक्षियों को भी बचाया जा सके।

8) समुद्र तट और नदी की सफाई: समुद्र तट की सफाई, नदी तट की सफाई और दूसरी सफाई अभियान में अवश्य भाग लें और दुसरे लोगों को भी इस कार्य में शामिल करें।

9) शुद्ध भोजन खाएं: अपने भोजन में मीट व् मांस खाना बंद करें। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी और फल खाएं।

10) बच्चों को पर्यावरण शिक्षा दें: बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में शिक्षित करें और उन्हें पर्यावरण संरक्षण अभियान में जरूर शामिल करें।

विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में संक्षिप्त जानकारी: विश्व पृथ्वी दिवस प्रत्येक साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने किया था। पहला पृथ्वी दिवस अमेरिका में मनाया गया था। 1990 से यह दिवस पुरे विश्व में मनाया जाने लगा। वर्ष 1990 में इस दिवस को सफल बनाने के लिए 141 देशों के 200 मिलियन लोगों ने भाग लिया था। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण शिक्षा और जागरूकता फैलाना है। आज 192 से भी अधिक देशों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस के दिन सभी लोग पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण करनें में मदद करते हैं। इस दिन लोग पृथ्वी का संतुलन बनायें रखने के लिए संकल्प व् प्रतिज्ञा लेते हैं।

निष्कर्ष: पृथ्वी पर पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी तंत्र बनाए रखना बहूत जरूरी है। सरकार, हर एक बिज़नेस, हर एक नागरिक इन सब की ग्रह के साथ साझेदारी है और इन सभी को ग्रह को बेहतर बनाने के लिए अपने जीवन-यापन में बदलाव लाना बहूत जरूरी है। हम सभी मिलकर अपनें उचित कार्यों से पर्यावरण या वातावरण को स्वच्छ बनाकर पृथ्वी को विनाश होनें से बचा सकते हैं। हमें पृथ्वी का संतुलन बनाए रखना चाहिए ताकि हम सभी एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकें।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment