Hello my friends we will learn that how to write Essay on International Labour Day In Hindi - International Labour Day In Hindi.
निबंध - अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस/मजदुर दिवस
विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस “1 मई” के दिन मनाया जाता है। यह मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिवस उन श्रमिक वर्ग को समर्पित है जो कड़ी परिश्रम कर के विश्व के विभिन्न हिस्सों में दिन रात काम करके उस देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। इस दिन देश की लगभग सभी कंपनियों में छुट्टी रहती है। भारत में ही नहीं दुनिया के करीब 80 देशों में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। किसी भी देश की तरक्की उस देश के किसानों तथा श्रमिकों पर निर्भर होती है।
Pic - International Labour Day |
अंतराष्ट्रीय तौर पर मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई 1886 को हुई थी। शिकागो शहर के हेमार्केट चौक में एक विशेष रूप से यह आन्दोलन किया गया था, जिसमें मजदूर के काम के लिए आठ घंटे काम करने के लिए वकालत की गई थी। अमेरिका के मजदूर संघों ने मिलकर हड़ताल किया था कि वे 8 घंटे से ज्यादा काम किसी भी कीमत में नहीं करेंगे। आठ घंटे के आंदोलन में 1886 में लगभग 250,000 कार्यकर्ता शामिल थे। इस हड़ताल के दौरान 4 मई को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भीड़ पर एक बम फेंका गया। जिससे निपटने के लिए पुलिस ने वहाँ पर हड़ताल कर रहे मजदूरों पर गोली चलाना शुरू कर दिया जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
इस नरसहांर के बाद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1889 को यह ऐलान किया गया कि आन्दोलन के दौरान मारे गये निर्दोष लोगों की याद में हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाएगा और इस दिन सभी श्रमिकों का अवकाश भी रहेगा। शिकागो शहर के राष्ट्रीय सम्मेलन में मजदूर (श्रमिक) वर्ग के लिये प्रति दिन 8 घंटे काम करने का वैधानिक समय सुनिश्चित कर दिया गया था। यह एक ऐतिहासिक फ़ैसला था।
No comments:
Post a Comment