Hello my friends we will see that how to write Essay on Ambedkar Jayanti In Hindi (अम्बेडकर जयंती पर निबंध)
निबंध : अम्बेडकर जयंती (300 शब्द)
परिचय/प्रस्तावना: अम्बेडकर जयंती हर साल 14 अप्रैल को भारत देश में बहूत हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है। डॉ भीमराव आंबेडकर जी के जन्मदिवस को “अम्बेडकर जयंती” के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने दलितों को समानता का अधिकार व् नागरिकता का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डॉ अम्बेडकर जी को भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। वह एक राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे।
![]() |
Dr. BR Ambedkar |
अम्बेडकर जयंती क्यों मनाया जाता है: अम्बेडकर जयंती प्रतिवर्ष इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जी नें भारत में रह रहे पिछड़े वर्ग या दलित वर्ग के लोगों को एक सामान अधिकार दिलाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने भारत में फैले सामाजिक असमानता और जाति व्यवस्था को पूर्ण रुप से समाप्त करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
अम्बेडकर जयंती कैसे मनाया जाता है: अम्बेडकर जयंती भारत देश में बहूत धूमधाम से मनाया जाता है। अम्बेडकर जी की विचारधारा लोगों तक पहुँचाने के लिए स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में कार्यक्रम कराये जाते हैं। इन कार्यक्रम में भाषण, नृत्य, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि करवाया जाता है। इस दिन झाकियां व् जुलुस निकाली जाती है। अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर पुरे भारत देश में 1 दिन की सरकारी छुट्टी भी की जाती है।
उद्देश्य: अम्बेडकर जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य भारत के नागरिकों को समानता के प्रति जागरूक करना है और डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जी के बताये गए मार्गों व् सिद्धांतो को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने से है। भारत को एक ऐसा देश बनाना है, जहाँ लोग बिना किसी भेदभाव के साथ एक साथ प्रेमभाव से रहें।
निष्कर्ष: अम्बेडकर जयंती समारोह में डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के अच्छे कार्यों को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मनाया जाता हैं। दलित या पिछड़े वर्ग के लोग डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जी को अपना आदर्श मानते हैं, क्योंकि अम्बेडकर जी ने उन्हें समानता का अधिकार और नागरिकता का अधिकार दिलाया। सिर्फ दलित ही नहीं अपितु/बल्कि भारत देश का हर एक नागरिक डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को अपना आदर्श मानता है और उनके द्वारा बताये गए मार्गों व् सिद्धांतों का अनुसरण/पालन भी करता है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course
No comments:
Post a Comment