Hello my friends in this essay we will write "Essay On Rajasthan State In Hindi language" (राजस्थान राज्य पर महत्वपूर्ण निबंध). This essay is very helpful for you.
निबंध - राजस्थान राज्य (550 शब्द)
परिचय: राजस्थान भारत देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक राज्य है। यह भारत देश का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है और जयपुर राजस्थान राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। राजस्थान अपने शाही वैभव, संस्कृति, किलों और महलों के लिए पूरी दुनियां में प्रसिद्ध है।
![]() |
Pic - Rajasthan |
स्थापना/गठन: राजस्थान राज्य का गठन 30 मार्च 1949 को हुआ था और हर साल 30 मार्च को राजस्थान दिवस अथवा राजस्थान स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।
क्षेत्रफल एवं जिला: राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है और इस राज्य का पश्चिमी भाग भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तानी भाग भी है। वर्तमान समय में राजस्थान राज्य में कुल 33 जिले हैं।
भाषा: राजस्थान की आधिकारिक भाषा/राजभाषा हिंदी है। क्षेत्रीय भाषा राजस्थानी और मेवाती है। अंग्रेजी भाषा इस राज्य की अतिरिक्त भाषा है।
वेशभूषा/पोशाक: राजस्थान राज्य का राजस्थानी पोशाक बहुत ही अनोखा व सुन्दर पोशाक है। यहाँ विभिन्न जातियां रहती है और जाति के अनुसार कपड़े भी पहने जाते हैं। गर्मी से सुरक्षा और मर्यादा बनाए रखने के लिए औरतें व् महिलाएं सिर को ढकने के लिए कपड़े के एक टुकड़े का उपयोग करती हैं, जिसे ओढ़नी या चुन्नी भी कहा जाता है। महिलाओं के पोशाकें आमतौर पर नीले, पीले और नारंगी जैसे चमकीले रंगों में डिजाइन की जाती है। बड़े और बुजुर्ग सफ़ेद व् रंगीन पगड़ी, धोती और कुरता ज्यादा पहनना पसंद करते हैं।
संगीत, नृत्य और त्यौहार:
संगीत: लोक संगीत राजस्थानी संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा है। धार्मिक या भक्ति गीत जिसे भजन के रूप में भी जाना जाता है, इसे अक्सर ढोलक, सितार और सारंगी जैसे संगीत वाद्ययंत्रों के साथ गाए जाते हैं। राजस्थान के मंगनियार और लंगा समुदाय अपने लोक संगीत के लिए उल्लेखनीय/प्रसिद्द है।
नृत्य: राजस्थान राज्य का घूमर नृत्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। कठपुतली नृत्य, भोपा नृत्य, चंग नृत्य, तेराताली नृत्य, गैर नृत्य और कच्छी घोड़ी नृत्य राजस्थान का प्रसिद्ध नृत्य है।
त्यौहार: गंगौर, गज, तीज, दशहरा, होली, दिवाली, मकर संक्रांति, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी त्यौहार आदि राजस्थान का प्रमुख त्यौहार है।
व्यंजन: राजस्थान राज्य के प्रसिद्ध व्यंजनों में बाजरे की रोटी और लहसुन की चटनी, मावा कचौरी, प्याज कचौरी और मिर्ची बड़ा बहूत प्रसिद्ध है। इसके अलावा जोधपुर का घेवर, अलवर का मावा, अजमेर का कढ़ी कचौरी, पुष्कर का मालपुआ, कोटा का दाल कचौरी और बीकानेर का बीकानेरी भुजिया और रसगुल्ला पुरे भारत में स्वादिस्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्द है।
राजनीति तथा सरकार: वर्तमान समय में राजस्थान राज्य के मुख्मंत्री .............हैं। राजस्थान सरकार की विधान सभा में 200 सीट, राज्यसभा में 10 सीट और लोकसभा में 25 सीटें हैं।
राजस्थान का आधिकारिक प्रतीक चिन्ह:
1. राजस्थान का राजकीय पुष्प – रोहेड़ा (वैज्ञानिक नाम - टिकोमेला अन्डूलेटा)
2. राजस्थान का राजकीय पशु – ऊंट (पशुधन श्रेणी), चिंकारा (वन्य जीव श्रेणी)
3. राजस्थान का राजकीय पक्षी – गोडावन (वैज्ञानिक नाम - आर्डेओटिस निग्रिसेप्स)
4. राजस्थान का राजकीय पेड़ – खेजड़ी (वैज्ञानिक नाम - प्रोसोपिस सिनेरिया)
5. राजस्थान का राजकीय नृत्य – घुमर
6. राजस्थान का राजकीय खेल – बास्केटबॉल
पर्यटन स्थल: राजस्थान राज्य भारत देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। पर्यटकों के लिए राजस्थान राज्य के विभिन्न स्थल कई वर्षों से विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। यहाँ कई अद्भुत किले व् महल हैं। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक राजस्थान भ्रमण करनें आते हैं। राजस्थान राज्य के कुछ महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के नाम:- जल महल, हवा महल, चन्द्रमहल, जंतर-मंतर, आमेर किला, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस, रामबाग पैलेस आदि।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course
Very informative video Sir
ReplyDeleteThank you
Sir Vineeta here
ReplyDeleteWOW 😮😮 Ajju bhai Jaisa Hai aapka essay kuch kah Nahi Sakta ekadam Dil Ko Chhu Jata Hai bhav
ReplyDelete