Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Friday, February 4, 2022

विश्व रेडियो दिवस पर निबंध - Essay on world Radio Day In Hindi

इसमें हम लिखनें वालें हैं विश्व रेडियो दिवस पर निबंध - Essay on world Radio Day In Hindi

निबंध - विश्व रेडियो दिवस

परिचय/प्रस्तावना: विश्व रेडियो दिवस प्रत्येक साल 13 फरवरी को पुरे विश्व में मनाया जाता है। रेडियो संपर्क साधनें के लिए सबसे पुरानें साधनों में से एक है। पुरानें समय में सूचना, संचार और मनोरंजन के लिए रेडियो का इस्तेमाल किया जाता था और आज के समय में भी रेडियो का इस्तेमाल सूचना, संचार और मनोरंजन के लिए किया जाता है। इटली के विश्व-प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री गुल्येल्मो मार्कोनी नें 1895 में रेडियो का अविष्कार किया था।
World Radio Day
विश्व रेडियो दिवस की घोषणा: स्पेन रेडियो अकैडमी ने वर्ष 2010 में पहली बार इसका प्रस्ताव सबके सामने रखा था। 3 नवंबर 2011 को अपनें 36वें सम्मेलन के दौरान यूनेस्को द्वारा विश्व रेडियो दिवस मनानें की घोषणा की गई थी।

विश्व रेडियो दिवस क्यों मनाया जाता है: दैनिक जीवन में टेलीविजन और मोबाइल फोन आनें से पहले रेडियो ही केवल सूचना, संचार और मनोरंजन का साधन था। आज भी रेडियो सुचना, संचार और मनोरंजन के लिए महत्वपूर्ण साधन है। दुनिया भर के लोगों को सूचना व जानकारी देनें के लिए रेडियो नें अपनी अहम भूमिका निभाई है। रेडियो की इन अहमियतों को देखते हुए दुनियाभर में प्रत्येक साल विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।

विश्व रेडियो दिवस कैसे मनाया जाता है: हर साल यूनेस्को दुनियाभर के सभी प्रसारणकर्ता और अनेकों संघठनों के साथ मिलकर विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस दिन सुचना व संचार के माध्यम से लोगों को रेडियो की अहमियत के बारे में जानकारी दी जाती है।

निष्कर्ष: विश्व रेडियो दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य रेडियो के माध्यम से देश-दुनिया तक संदेश पहुंचना तथा रेडियो के महत्व के बारे में जानकारी देना है। आपदा के समय जब सभी सेवा ठप्प हो जाती है, तब रेडियो सुचना तथा संचार के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुराने समय में लोगों के लिए जितना रेडियो का महत्व था, आज भी उसका महत्व उतना ही है। रेडियो का महत्व बतानें व समझानें के लिए ही विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।

Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment