Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Friday, January 7, 2022

गणतंत्र दिवस पर शानदार निबन्ध - Essay on Republic Day In Hindi

हेल्लो दोस्तों आज हम लिखने वाले हैं गणतंत्र दिवस पर शानदार निबन्ध - In this article we will learn that how to write essay on republic day in Hindi.

निबंध: गणतंत्र दिवस (450 शब्द)

प्रस्तावना: 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष भारत में गणतंत्र दिवस बहूत धूमधाम से मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाया जाता है। भारत देश का संविधान भारतवासियों को कई मौलिक अधिकार देता है जैसे:- समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार आदि।
Essay on Republic Day In Hindi, Essay on Republic Day, Hindi Essay on Republic Day, Republic Day Essay, Republic Day Essay In Hindi
Indian Flag
भारतीय संविधान कब लागु हुआ: 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागु हुआ था। भारतीय संविधान लागू होते ही भारत देश पूरी तरह से लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। इस दिन ही भारत देश में भारतीय शासन और कानून व्यवस्था लागू हुई थी। 26 जनवरी 1950 से पहले भारत देश ब्रिटिश वर्चस्व/प्रभुत्व के अधीन था। भारतीय संविधान का निर्माण डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी ने किया था, जिन्हें हम बाबा साहेब आंबेडकर के नाम से भी जानते हैं। डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी को भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। डॉ० भीमराव आम्बेडकर उस समय प्रारूप समिति के अध्यक्ष विधिवेत्ता थे। 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन में प्रारूप समिति और डॉ. आंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण किया था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

गणतंत्र दिवस का महत्व: गणतंत्र दिवस समारोह सभी भारतीयों के लिए एक गर्व का दिन होता है, क्योंकि इस दिन ही भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बना था। 26 जनवरी को ही भारत का अपना संविधान व कानून व्यवस्था लागू हुई थी। इस संविधान के तहत भारत के नागरिकों को कई मौलिक अधिकार दिए गए थे जैसे: - 1. समता या समानता का अधिकार। 2. स्वतंत्रता का अधिकार। 3. शोषण के विरुद्ध अधिकार। 4. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार। 5. संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार। 6. संवैधानिक अधिकार।

गणतंत्र दिवस समारोह: गणतंत्र दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस समारोह विशेष रूप से भारत की राजधानी दिल्ली में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। 26 जनवरी को हर साल भारत के राष्ट्रपति जी द्वारा इंडिया गेट में राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता है और इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। राजधानी, नई दिल्ली, राजपथ पर एक भव्य परेड इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक आयोजित किया जाता है। इस परेड में भारतीय सेना के विभिन्न रेजिमेंट जैसे - वायु सेना, नौसेना, थलसेना आदि सभी भाग लेते हैं। इस समारोह में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न विद्यालयों या राज्यों से बच्चे व छात्र-छात्राएं भी शामिल होते हैं। सभी के लिए गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेना एक सम्मान की बात होती है।

निष्कर्ष: देश का संविधान व कानून व्यवस्था का सम्मान और पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। देश की संविधान की गरिमा को हमेशा बनाये रखना चाहिए। सभी भारतीयों को अपने देश की संविधान की सुरक्षा, शांति, समरसता और एकता को बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment