Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Monday, January 10, 2022

राष्ट्रीय युवा दिवस पर महत्वपूर्ण निबंध - 12 जनवरी - Essay on National Youth Day In Hindi

 हेल्लो दोस्तों हम इसमें सिखने वाले हैं की कैसे राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध लिखा जाता है। (In this article we will learn that how to write essay on National Youth Day In Hindi.

निबंध : राष्ट्रीय युवा दिवस (400 शब्द)

परिचय: राष्ट्रीय युवा दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को पुरे भारत देश में मनाया जाता है। यह दिवस स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जी युवा पीढ़ी के लोगों के लिए आदर्श मानें जाते हैं। वे अपने उच्च विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उनका मानना था कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर ही निर्भर करता है।
Essay on National Youth Day, Essay on National Youth Day in hindi, hindi Essay on National Youth Day
National Youth Day
राष्ट्रीय युवा दिवस की घोषणा: भारत सरकार नें 1984 में प्रत्येक साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन ही “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनानें की घोषणा की थी।

महत्व एवं उद्धेश्य: राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का महत्व व् उद्धेश्य आज के युवा पीढ़ी को भविष्य में आगे बढ़ने और अपने देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक बनने से हैं। भारत देश की ज्यादातर आबादी युवा वर्गों की है। किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर ही निर्भर करता है, क्योंकि एक युवा ही देश का अच्छे से प्रतिनिधित्व कर सकता है। युवा पीढ़ी के शिक्षित और जागरूक रहने से वह देश के विकास के लिए अपना उचित योगदान दे सकता है। सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपने नए विचार और योजनाओं के साथ आनें के लिए प्रोत्साहित करती है। योग्य प्रतिभाओं को भारत सरकार की तरफ से सम्मानित भी किया जाता है।

स्वामी विवेकानंद जी के युवा पीढ़ी के लिए कुछ अनमोल विचार/उपदेश:
1) उठो, जागो और तब तक मेहनत करो, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
2) जितना कठिन परिश्रम होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
3) जब तक जीवन है सीखते रहो, क्योंकि अनुभव ही श्रेष्ठ शिक्षक है।
4) तुम भगवान में तब तक विश्वास नहीं कर सकते, जबतक तुम खुद पर विश्वास नहीं करोगे।

राष्ट्रीय युवा दिवस कैसे मनाया जाता है: इस दिन देश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी दफ्तर, सरकारी संगठन और गैर सरकारी संगठन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई स्थानों पर रैलियाँ भी निकली जाती है। इस दिन स्वामी विवेकानंद साहित्य की प्रदर्शनी लगायी जाती है। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और निर्देशों को यूवाओं के साथ साझा किया जाता है ताकि युवा वर्ग के लोगों को उनसे प्रेरणा मिल सके।

निष्कर्ष: “राष्ट्रीय युवा दिवस” का दिन आज के युवाओं में कुछ नया करनें का जोश भर देता है। स्वामी विवेकानन्द युवाओं के आदर्श प्रतिनिधि हैं। भारत की युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानन्द जी के उच्च विचारों से प्रेरणा लेकर अपना और अपने भारत देश का भविष्य बेहतर बना सकती है।

Facebook: Silent Course
YouTube: Silent course

No comments:

Post a Comment