Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Monday, January 24, 2022

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर महत्वपूर्ण निबंध - Essay on National Tourism Day In Hindi

नमस्कार, हम इसमें लिखने वाले हैं की राष्ट्रीय पर्यटन दिवस क्यों, कब और कहाँ मनाया जाता है 

निबंध : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

प्रस्तावना/परिचय: भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिन होता है। भारत उत्तम पहाड़ों, जंगलों, समुद्र तटों, ऐतिहासिक इमारतों और ऐतिहासिक स्थलों का खजाना है। भारत के इन पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक साल राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाना एक उत्कृष्ट पहल है, जो भारत सरकार द्वारा की गई है।
Essay on National Tourism Day In Hindi, Hindi Essay on National Tourism Day, National Tourism Day Essay In Hindi
Pic : National Tourism Day

उद्धेश्य तथा लाभ: यह दिवस मनानें का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहित तथा प्रचार-प्रसार करना है। यह दिवस देश के विकास में पर्यटन की आवश्यक भूमिका को समझाने के लिए मनाया जाता है। व्यापार की दृष्टी से देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यटन से करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है, पर्यटन से देश की जीडीपी में बढ़ोतरी होती है और पर्यटन से देश का विकास होता है।

भारत के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के नाम:
1) उत्तरप्रदेश - ताजमहल, आगरा फोर्ट, वृन्दावन इत्यादि।
2) दिल्ली - इंडिया गेट, लाल किला, कुतुबमीनार, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम इत्यादि।
3) जयपुर - हवामहल, जलमहल, जंतर-मंतर, बिरला मंदिर, जयगढ़ किला, आमेर किला इत्यादि।
4) कोलकाता - हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल, इण्डियन म्यूजियम इत्यादि।
5) मुंबई - गेटवे ऑफ इण्डिया, मरीन ड्राइव, प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम इत्यादि।
6) श्रीनगर, जम्मू कश्मीर - डल झील, शालीमार बाग, वुलर झील, निशांतबाग इत्यादि।
7) औरंगाबाद - अजंता की गुफा, एलोरा की गुफा, बीबी का मकबरा इत्यादि।
8) गुजरात - साबरमती आश्रम, स्टेचू ऑफ़ यूनिटी, गिर नेशनल पार्क इत्यादि।
9) मध्य-प्रदेश - साँची स्तूप, बाघ की गुफाएं, लाल बाग पैलस, भारत भवन इत्यादि।

इनके अतिरिक्त कोणार्क सूर्य मंदिर (उड़ीसा), जगन्नाथ मंदिर (पूरी), विवेकानन्द रॉक मेमोरियल (कन्याकुमारी), गोलघर (पटना), लालबाग (बंगलौर), टाइगर हिल्स (प.बंगाल) इत्यादि हैं।

निष्कर्ष: भारत कितना सुंदर है, इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं और संस्कृतियों में से एक है। यहाँ पर्यटन के लिए अनेकों झील, पहाड़, ऐतिहासिक स्थल, ऐतिहासिक स्मारक और ऐतिहासिक विरासत है, जो भारत को दुनिया में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाता है। पर्यटन से लोगों को भारत के बारे में जाननें का मौका मिलता है। देश-विदेश से पर्यटक भारत की सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासतों को देखनें आते हैं, जिससे देश का जीडीपी, देश का विकास और देश का मान-सम्मान बढ़ता है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment