Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Tuesday, October 19, 2021

ताजमहल पर शानदार निबन्ध - Essay on Taj Mahal In Hindi For Students

In this article we will learn that how to write Essay on Taj Mahal In Hindi language.

निबंध : ताजमहल (250 Words)

परिचय : ताजमहल भारत का एक प्रसिद्ध स्मारक/मकबरा है। यह एक मुगल वास्तुकला है। ताजमहल को भारत की शान और प्रेम का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। यह उत्तरप्रदेश के आगरा शहर में यमु ना नदी के किनारे स्थित है। इसका निर्माण मुग़ल शासक शाहजहां ने बनवाया था। ताजमहल को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में से एक गिना जाना जाता है। ताजमहल को “मुमताज़ का मकबरा” भी कहते हैं।
Essay on Taj Mahal In Hindi For Students, Essay on Taj Mahal In Hindi, Hindi Essay Taj Mahal
Pic - Taj Mahal


इसे कब और क्यों बनाया गया: ताजमहल को 1631 ईसवीं में मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी अपनी पत्नी/बेगम मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। शाहजहाँ अपनी बेगम मुमताज के मृत्यु के बाद बहूत दुखी हो गये थे, तब उन्होने अपने प्रेम को अमर/जिंदा बनाए रखने के लिए अपनी पत्नी की याद में ताजमहल बनवाने का निर्णय लिया था। शाहजहाँ ने 1631 में ताजमहल निर्माण के लिए घोषणा की, लेकिन निर्माण कार्य 1632 से शुरू हुआ। ताजमहल को बनाने में लगभग 22 साल का समय लगा था। इसका निर्माण 1632 में शुरू हुआ था और 1653 में पूरा हुआ था। यह सफेद संगमरमर का प्रयोग करके बनाया गया है। ताजमहल को लगभग 22,000 कुशल कारीगरों द्वारा बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि शाहजहाँ ने ताजमहल का निर्माण करवाने के बाद अपने सभी कुशल कारीगरों के हाथ कटवा दिये थे, ताकि कोई और ताजमहल जैसी इमारत का निर्माण न कर सके।

पर्यटन स्थल : ताजमहल वर्तमान में भारत देश का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। पुरे विश्व से हज़ारों की संख्या में पर्यटक आगरा में ताजमहल की सुन्दरता को देखने के लिए आते हैं। शाम के समय ताजमहल का दृश्य बहुत ही सुंदर प्रतीत होता है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment