Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Saturday, October 23, 2021

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर निबंध - Essay on Statue of Unity In Hindi

Hello My Friends we will learn that how to write "Essay on Statue of Unity" In Hindi language

निबंध : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी/एकता की प्रतिमा

प्रस्तावना : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी महान भारतीय नेता सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति है, जो स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। सरदार पटेल जी को भारत के लौह पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। इन्होनें भारत की एकीकरण/एकता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है। इसकी लम्बाई/ऊँचाई 182 मीटर (597 फीट) है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत की राष्ट्रीय एकता का प्रतिक है। यह प्रतिमा भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। सरदार पटेल जी के जन्मदिवस पर 31 अक्टूबर 2013 को श्री नरेन्द्र मोदी जी नें स्मारक निर्माण का शिलान्यास किया और प्रतिमा बनने के बाद इसका उद्घाटन 31 अक्टूबर 2018 को सरदार पटेल जी के 143 वें जन्मदिवस पर किया था।
Pic : Statue of Unity 

निर्माण : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो द्वारा शुरू किया गया था और इसका डिजाइन राम वी. सुतार नें किया था। इस विशाल प्रतिमा का निर्माण कार्य 31 अक्टूबर 2013 को शुरू हुआ और 2018 के मध्य में यह प्रतिमा बनकर तैयार हो गया था। इस प्रतिमा को बनाने में लगभग 3000 करोड़ की लागत आई थी। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को लोहे, इस्पात, कंक्रीट, कस्य आदि सामग्रियों से बनाया गया है। इसे पूर्ण होने में लगभग 5 वर्ष का समय लगा था।

अभियान : गुजरात सरकार नें 2010 को इस परियोजना की घोषणा की थी। इस अभियान का नाम "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अभियान" दिया गया। स्मारक को बनाने के लिए देश भर के किसानों से लोहा जुटाने का लक्ष्य रखा गया। अभियान को देखते हुए भारत के किसानों ने लगभग 5,000 मीट्रिक टन लोहा दान में दिया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए और लोगों को शामिल करने के लिए 15 दिसम्बर 2013 को "रन फॉर यूनिटी" नामक मैराथन भी पुरे भारत में आयोजित किया गया था, जिसमें देश की एकता को बनाए रखनें के लिए हज़ारों की संख्या में लोगों नें इस मैराथन में भाग लिया था।

सरदार पटेल जी का योगदान : स्वतंत्रता मिलनें के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल जी नें देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया था और उनके इस कार्य/योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सरदार पटेल जी नें 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण/एकीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया था।

निष्कर्ष : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत की राष्ट्रीय एकता का प्रतिक है, जिसे कभी कोई तोड़ नहीं सकता। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अर्थ होता है:- एकता की प्रतिमा। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारतवासियों को यह सन्देश देता है कि सभी देशवासियों को हमेशा प्रेमभाव और मिलजुलकर रहना चाहिए, जिससे देश की एकता हमेशा बनी रहेगी।

Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course

No comments:

Post a Comment