Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Thursday, October 14, 2021

इंडिया गेट पर शानदार निबंध - Essay On India Gate In Hindi

In this article we will learn that how to write essay on India Gate In Hindi language. (इंडिया गेट पर निबंध)

निबंध : इंडिया गेट

परिचय : इंडिया गेट स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय स्मारक है। इसे अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के रूप में भी जाना जाता है। इंडिया गेट को पूर्व में किंग्सवे कहा जाता था। यह स्मारक 42 मीटर ऊँचा है और इंडिया गेट के शीर्ष पर दोनों तरफ बड़े अक्षरों में इंडिया लिखा हुआ है। इस स्मारक को प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया था। इंडिया गेट पर शहीदों को श्रदांजली अर्पित की जाती है। यह भव्य स्मारक दिल्ली के राजपथ पर स्थित है।
Essay On India Gate In Hindi, Essay On India Gate, hindi essay on India gate, india gate essay in hindi
India Gate


इसे कब और क्यों बनाया गया: इंडिया गेट का निर्माण 1931 को पूरा हुआ था, जिसका डिजाइन एडविन लुटियंस ने तैयार किया था। प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए 90,000 भारतीय सैनिकों की स्मृति में यह स्मारक ब्रटिश शासकों ने बनाया था। इस इंडिया गेट पर 13,300 सैनिकों के नाम लिखे हुए हैं। इस स्मारक के नीचे एक राइफ़ल के ऊपर सैनिक की टोपी रखी गयी है, जिसके चार कोनों पर सदैव 'अमर जवान ज्योति' जलती रहती है। इंडिया गेट को लाल और पीले बलुआ पत्थरों से बनाया गया है।

पर्यटन स्थल : इंडिया गेट वर्तमान में भारत देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में की जाती है। पुरे विश्व से हज़ारों की संख्या में पर्यटक दिल्ली में इंडिया गेट को देखने आते हैं और शहीदों को नमन/याद करते हैं। शाम के समय इंडिया गेट का नजारा बहुत ही सुंदर प्रतीत होता है। 26 जनवरी के दिन यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ होती है, क्योंकि इंडिया गेट पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
Facebook: Silent Course
YouTube: Silent Course



No comments:

Post a Comment