Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Sunday, October 10, 2021

Essay on Hen In Hindi For Students

In this article we will learn that we will learn how to write Essay on Hen In Hind.

Essay on Hen In Hindi (350 Words)
मुर्गी पर निबंध

परिचय : मुर्गी एक पक्षी श्रेणी का मेरूदंडी प्राणी है। मुर्गी एक घरेलू पक्षी है, जो लगभग पुरे विश्व में पाई जाती है। नर को मुर्गा और मादा को मुर्गी कहा जाता है। मुर्गी सुबह-सुबह कुकड़ू कू की आवाज देकर सभी को जगा देती है। मुर्गी से अंडा और मांस प्राप्त होता है। दुनिया भर में मुर्गी की 500 से अधिक नस्लें पाई जाती हैं।
Essay on Hen In Hindi For Students, Essay on Hen In Hindi
Hen

मुर्गी की शाररिक रचना : मुर्गी लाल, भूरा, सफ़ेद और काली रंग में पाई जाती है। मुर्गी की दो पतले पैर, दो आँख और एक मजबूत चोंच होती है। इसके सिर पर एक लाल रंग की कलगी होती है, जो दिखने में बहूत सुंदर लगती है। मुर्गी का पूरा शरीर छोटे-छोटे पंखों से ढका होता है। पंख होने के बावजूद यह बहूत कम ऊंचाई पर कुछ समय के लिए ही उड़ पाती है। मुर्गी को अपने पैरों पर चलना और दौड़ना बहूत पसंद होता है।

मुर्गी पालन व्यवसाय : मुर्गियाँ ज्यादातर गाँव में पाली जाती है, लेकिन आज के समय में मुर्गी पालन एक अच्छा व्यावसाय है। लोग मुर्गी को उसके अंडे और मांस के लिए पालते हैं। मुर्गी पालन के लिए बड़ी-बड़ी पोल्ट्री फार्म/मुर्गीपालन फार्म स्थापित किये जाते हैं, जहाँ हजारों की संख्या में मुर्गे एवं मुर्गियों को पाला जाता है। मुर्गी अंडा देने के लिए एक जगह चुनती है और उसी जगह पर हर दिन अंडा देती है। एक मुर्गी एक दिन में 1 या दो अंडे देती है। लोगों को इसका अंडा और मांस खाना बहूत पसंद होता है। इसके अंडे एवं मांस लोगों के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए बड़े तादात में मुर्गी पालन किया जाता है और इनसे अच्छा मुनाफा कमाया जाता है। मुर्गीपालन से लोगों को रोजगार भी मिलता है।

मुर्गी/मुर्गा लड़ाई : प्राचीन समय में मुर्गे एवं मुर्गियों को मनोरंजन के लिए लड़वाया जाता था और आज भी कई देशों में मनोरंजन के लिए मुर्गे व मुर्गियों को लड़वाया जाता है।

भोजन : मुर्गी एक सर्वहारी पक्षी है। मुर्गियाँ अपने भोजन में अनाज, बीज, सब्जियाँ पत्ते, घास और कीड़े मकोड़े भी खाती है।

जीवनकाल : एक मुर्गी का औसत जीवनकाल 5 से 10 साल तक का होता है।

Facebook : Silent Course
YouTube : Silent Course

No comments:

Post a Comment