Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Tuesday, September 8, 2020

मेरा पसंदीदा खेल लूडो पर आसान निबंध - Essay on My favourite Game Ludo In Hindi

Hello my friends we learn that how to write Essay on My Favourite Game Ludo In Hindi. (लूडो पर आसान निबंध) This essay is very important for school students.

निबंध : लूडो

मेरा सबसे पसंदीदा/प्रिय खेल लूडो है। मैं यह खेल अपने पुरे परिवार के साथ खेलता हूँ। मेरे घर में सभी इस खेल को बहूत पसंद करते हैं। ज्यादातर यह खेल मैं अपने भाई और बहनों के साथ खेलता हूँ। हम सभी इस खेल को खेलते समय बहूत मस्ती करते हैं।

लूडो मेरा प्रिय खेल इसलिए भी है, क्योंकि यह लूडो खेल दुसरे बाहर में खेले जाने वाले आउटडोर खेल की तरह बिलकुल भी जोखिम वाला खेल नहीं है। इस खेल को घर में आसानी से खेल सकते है। यह खेल अत्यंत ही सस्ता और बहूत आसान खेल है। इस खेल को हर वर्ग के लोग खेलना पसंद करते हैं जैसे- घर में मम्मी – पापा, बच्चे-बड़े, दादा-दादी इत्यादि।
Essay on My favourite Game Ludo In Hindi,


लूडो खेल 2 या 4 लोग मिलकर खेल सकते हैं। इस खेल को खलने के लिए बस एक गत्ते या प्लास्टिक के लूडो बोर्ड और गोटियाँ की आवश्यकता होती है। लूडो पर खाने (बॉक्स) बने होते हैं, जिन पर गोटियों को आगे बढाया जाता है। लूडो बोर्ड में नीले, पीले, हरे और लाल रंग के चार घर बने होते है और गोटियाँ भी इन्ही चार रंगों की होती है। इन चारों घरों में चार-चार गोटियाँ रखी जाती है। लूडो के पासे में 1 से लेकर 6 अंक होते हैं। पासा फेकने के बाद जो अंक आता है, खिलाडी वही अंक के हिसाब से उतना ही चाल चलता है। जो व्यक्ति सबसे पहले विजेता घर में पहुंचता है वह विजेता होता है। सही मायनों में यह घर में खेले जाने एक मजेदार खेल है, इसलिए मुझे यह सबसे पसंदीदा खेल है।

YouTube : Silent Course 
Facebook : Silent Course

2 comments: