Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Wednesday, September 9, 2020

दशहरा या विजयादशमी पर निबंध - Essay on Dussehra In Hindi

Hello my friends, we will learn that how to write essay on Dusshera/Vijayadashami In Hindi. (दशहरा / विजयादशमी पर निबंध। 

निबंध : दशहरा / विजयादशमी पर निबंध

दशहरा एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार है जो पूरे भारत के लोगों के द्वारा हर साल बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। असत्य पर सत्य की जीत तथा बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में यह त्यौहार मनाया जाता है। दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार अशिवन महीने के शुक्ल पक्ष में दस दिनों तक मनाया जाता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा और देवी दुर्गा ने नौ-रात्रि युद्ध के बाद महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। 
Essay on Dussehra In Hindi, Dussehra Essay In Hindi

Dussherha Pic
दशहरा त्यौहार को कई सारे रीति-रिवाज और पूजा-पाठ के द्वारा मनाया जाता है। श्रद्धालु देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिये पूरे नौ दिन तक व्रत रखते है। पं.बंगाल, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में महिषासुर और माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा- अर्चना की जाती है। पुरे नौ दिनों तक दुर्गासप्तशती का पाठ चलता है। पूजा होने के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया- 

जाता है और साथ में लंगर चलाने का कार्यक्रम भी किया जाता है। दुर्गा माता की मूर्ति की स्थापना कर पूजा करने वाले उनके भक्त माँ दुर्गा की मूर्ति-विसर्जन का कार्यक्रम भी गाजे-बाजे के साथ करते हैं। 

इसके अलावा कई जगहों पर 7 दिन या महीनों तक रामलीला का आयोजन किया जाता है। दशहरा के उत्सव पर स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में कुछ दिनों के लिए छुट्टी मिल जाती है। लोग इस पर्व को ढ़ेर सारी खुशी और उत्साह के साथ पुरे देश में मनाते हैं। पूरे देश में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाने के साथ ही इस उत्सव का दसवाँ दिन मनाया जाता है। 

YouTube : Silent Course
Facebook : Silent Course

1 comment:

  1. It was really unique website where we
    can read biography as well as discography of different different.

    ReplyDelete