Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Saturday, August 8, 2020

कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध - Essay on Krishan Janmashtami In Hindi

हेल्लो दोस्तों इसमें हम लिखने वाले हैं ( कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध - Essay on Krishan Janmashtami In Hindi )

कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध (200 शब्दों में)

जन्माष्टमी हिंदुओं का मुख्य त्योहार है। यह त्यौहार पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी त्योहार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। सनातन धर्म से जुड़े लोग श्री कृष्ण को अपना ईष्ट मानते हैं। श्री कृष्ण का जन्मदिवस हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। उनका जन्म इस दिन की मध्यरात्रि को मथुरा में हुआ था। कृष्ण देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र थे। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। मथुरा और वृंदावन में श्री कृष्ण का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाता है। मथुरा और वृंदावन दुनिया भर में प्रसिद्ध है, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने अपना बचपन इसी जगह बिताया था। भगवान कृष्ण का जन्म दुनिया को बुराई से मुक्त करने के लिए हुआ था।
Essay on Krishan Janmashtami In Hindi, Hindi Essay on Krishan Janmashtami, Essay on Janmashtami In Hindi, Hindi Essay on Janmashtami

Krishan Janmashtami Pic

भक्त अपने घरों को रोशनी या दीयों से सजाते हैं और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। हिंदू मंदिरों, घरों और सामुदायिक केंद्रों में जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं। महाराष्ट्र में जन्माष्टमी त्योहार दही-हांडी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। श्रद्धालु भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। भक्त विभिन्न धार्मिक गीतों पर नृत्य करते हैं। इस त्योहार पर राष्ट्रीय छुट्टी भी दी जाती है। भारत में यह जन्माष्टमी का त्योहार सबसे सुखद त्योहारों में से एक है।

YouTube : Silent Course
Facebook : Silent Course

No comments:

Post a Comment