Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Friday, August 7, 2020

निबंध - पेड़ों का महत्व - Essay on Importance of Trees In Hindi

हेल्लों दोस्तों आज हम लिखने वाले पेड़ों के महत्व के ऊपर निबंध ( Essay on Importance of Trees In Hindi)

Essay on Importance of Trees (250 Words)
पेड़ों का महत्व 

पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं जिसकी वजह से हम सांस लेते हैं। इसके अलावा पेड़ हमें इंधन, भोजन, फल, फुल, औषधीयाँ, जड़ी बूटियाँ, रबर, तेल, और कई अन्य उपयोगी चीजें प्रदान करते हैं। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। पेड़ों के बिना मनुष्य, जीव, जंतु, पशु, पक्षी जीवित नहीं रह सकते। पेड़ सोने के समान मूल्यवान होते हैं, इसलिए पेड़ को धरती का "ग्रीन गोल्ड" कहा जाता है।

आम, सेब, केला, अनानास, और पपीता आदि जैसे विभिन्न मौसमों में पेड़ हमें अलग-अलग फल देते हैं। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन को बाहर निकालते हैं, जिससे हवा साफ होती है। धरती पर जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण भी उतना ही शुद्ध रहेगा। पेड़ों के कारण ही पर्यावरण शुद्ध और भरपूर वर्षा प्राप्त होती है। पेड़ मिट्टी के क्षरण को रोकने और भूमि की उर्वरता बनाए रखते हैं। पेड़ हमें छाया प्रदान करती है और गर्मी के प्रभाव से भी धरती को बचाती भी है।

पेड़ पृथ्वी और उसके पर्यावरण और सभी के जीवन लिए बहूत महत्वपूर्ण हैं। पेड़ों को बचाना हम सभी के जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। पेड़ मूल्यवान प्राकृतिक संसाधन हैं जिन्हें हमें पेड़ों का देखभाल के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण भी करना चाहिए। लेकिन कुछ लोग अपने फायदे के लिए कई पेड़ों को काट देते हैं जो कि गलत है। हमें अगर धरती को प्रदुषण रहित बनाना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। हमें अपने लिए, जीव जंतु और पशु-पक्षीयों के जीवन के लिए पेड़ बचाना बहूत जरूरी है, इसलिए ऐसा कहा जाता है पेड़ बचाओ - धरती बचाओ।
YouTube : Silent Course
Facebook : Silent Course
Essay on Importance of Trees In Hindi, Hindi Essay on Importance of Trees

1 comment: