Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Tuesday, August 11, 2020

आत्मनिर्भर भारत पर निबंध : Essay on Aatm Nirbhar Bharat In Hindi

Hello my friends in this video we will learn that how to write Essay on Aatm Nirbhar Bharat In Hindi

आत्मनिर्भर भारत पर निबंध

आत्मनिर्भर : आत्मनिर्भर से तात्पर्य यह है की मनुष्य को जीवन में अपनी सफलता के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना चाहिए। दुसरे शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं की हमें अपनी घर की रोजी-रोटी चलाने की लिए दूसरों से मदद की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, बल्कि मनुष्य को जीवन में दूसरों पर भरोसा न कर स्वयं में आत्म विश्वासी और आत्म निर्भर होना/बनना चाहिए। जो व्यक्ति किसी दुसरे व्यक्ति पर निर्भर रहता है, वह जीवन में में कभी तरक्की नहीं कर सकता या सफल नहीं हो सकता

आत्मनिर्भर होनें के गुण : आत्मनिर्भर होना मानव या किसी भी देश का सबसे बड़ा गुण होता है। यदि कोई व्यक्ति या देश स्वयं में आत्म निर्भर होगा तो उसे दूसरों की मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही वह कभी दूसरों पर आश्रित होगा। इसलिए व्यक्ति हो या देश आत्मनिर्भर होना सभी के लिए एक उत्तम गुण है।

भारत में उपलब्ध संसाधन : हमारे भारत देश को अगर संसाधनों की दृष्टी से देखा जाए तो हमारा भारत देश एक समृद्ध देश है। इस कोरोना वायरस जैसी सर्वव्यापी महामारी में भी हमारा देश तालाबंदी/लॉकडाउन के दौरान किसी भी देश के सामने मदद के लिए झूका नहीं अपितु हमारा देश इतना सक्षम है कि आपातकालीन जैसी स्थिति में भी भारत सरकार ने अपने भारत वासियों के जीवन यापन के लिए कई लाखों-अरबों रूपए का आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया ताकि देश में कोई भी भूख से न मरे।

आजादी मिलने के समय का भारत और आज का भारत : सन 1947 में भारत ब्रिटिश राज से मुक्त होने के बाद भी भारत कुछ-कुछ संसाधनों के लिए दुसरे देश पर निर्भर था। लेकिन आज का भारत समय के साथ-साथ हर एक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना : भारत देश और भारत के निवासी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना लागू किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वयं भारत देश और देश के हर एक नागरिक को समृद्ध और संपन्न बनाना है। इस योजना की शुरुआत 12 मई 2020 को किया गया। इस योजना के अनुसार देशवासियों को 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज की धनराशी प्रदान की गई।

आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना के लाभार्थी होंगे :
किसान, गरीब नागरिक, प्रवासी मजदुर, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, मछुआरे, पशुपालक, माध्यम वर्गीय उद्योग, काश्तगार, संगठित क्षेत्र या असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति इत्यादि। 

भारत अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहूत सारे योजनाओं में काम कर रहा है जैसे:- 

1. नए-नए उद्योग स्थापित किये जा रहे हैं।

2. कल कारखानों में नई तकनीकियों अथवा नए मशीनों का भरपूर इस्तमाल किया जा रहा है।

3. सुई से लेकर हवाई जहाज़ तक का उत्पादन करने की योजना बनाई जा रही है।

4. कृषि वर्ग को पहले से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है और उनकी स्थिति को सुधारा जा रहा है। 

5. शिक्षा निति में बदलाव और सुधार किया जा रहा है। 

6. अस्पतालों के उपकरण को आधुनिकीकरण किया जा रहा है ताकि सभी इलाज भारत में ही संभव हो सके। 

7. भारत अब डिजिटल इंडिया बनने की तरफ अग्रसर है, जहाँ कागजी कार्यवाही को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 

आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना के तहत लॉकडाउन के कारण जितने भी मजदूर, किसान, व्यवसायी आदि को नुक्सान हुआ है, उनसब की भरपाई की जाएगी और उन्हें लाभ पहुँचाया जाएगा।

भारत देश आत्मनिर्भर बनने की तरफ पूरी तरह से अग्रसर हो चूका है, भारत सरकार अन्य सभी प्रकार की योजना लागू करती जा रही है, जिससे कि हमारा भारत देश और भारत देश के नागरिक आत्मनिर्भर हों, जिससे कि देश और नागरिक का कल्याण हो। 

YouTube :  Silent Course
Facebook : Silent Course

1 comment:

  1. Badiya lekin sabdh seema 200-500 honi chahiye kyoki bhai hammare school valo ne 500 hi kaha tha. Vese hai mast I like this website or video. Thank you

    ReplyDelete