स्वतंत्रता दिवस पर भाषण
माननीय मुख्य अतिथि, सम्मानित शिक्षकों, अभिभावकों और मेरे सभी प्रिय मित्रों का मेरा नमस्कार। मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आज हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ 5अवसर को मनाने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं। इस वर्ष, हम स्वतंत्रता दिवस के 76वें वर्ष का जश्न मना रहें हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक शुभ अवसर है। हम इस दिन को बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं क्योंकि 15 अगस्त 1947 को ही हमारा भारत देश आज़ाद हुआ था। यह वही दिन था जब हमें ब्रिटिश राज से मुक्ति मिली थी।
![]() |
Indian Flag |
यह हम सभी भारतीयों के लिए एक महान और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि यह दिन हमें मौका देता है, उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का जिन्होंने हमें एक शांतिपूर्ण और खूबसूरत जीवन देने के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी। अंग्रेजों से आजादी पाना हमारे पूर्वजो के लिये बेहद असंभव कार्य था, लेकिन हमारे पूर्वजो नें लगातार प्रयास करके इसे प्राप्त कर लिया। हम उनके द्वारा किये गए कार्य को कभी भूल नहीं सकते और हमेशा हम उन्हें याद करते रहेंगे।
ब्रिटिशों ने कई वर्षों तक भारत पर शासन किया था। भारत को किसी एक व्यक्ति के कारण स्वतंत्रता नहीं मिली बल्कि कई लोगों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और उनमें से कुछ महत्वपूर्ण क्रांतिकारियों के नाम हैं - भगत सिंह, सुखदेव, राज गुरु, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, चंद्र शेखर आज़ाद।
स्वंत्रता के बाद हमें अपने देश में हमारे सभी मुलभुत अधिकार मिल गये और हमारी मात्रभूमि भी। स्वतंत्रता के बाद भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बन गया है। आज लगभग हमे सभी क्षेत्र में स्वतंत्रता है जैसे की शिक्षा, परिवहन, खेल, व्यवसाय, आदि और यह सब मिला सिर्फ और सिर्फ हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान के कारण। स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दिन का राष्ट्रीय अवकाश भी होता है, लेकिन फिर भी स्कूल, कार्यालय या समाज में लोग भारत का तिरंगा फहरा कर हर कोई इस स्वतंत्रता को बड़े उत्साह के साथ अपने अपने स्थान से इसे मनाता है।
मै एक भारतीय नागरिक हूँ और इस पर मुझे गर्व है। आज हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर शपथ लेते हैं की हम अपने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करानें में सरकार की मदद करेंगे और सभी के साथ प्रेमभाव से रहेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी है की हम देश को आगे बढायें और भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनायें।
जय हिन्द, जय भारत!
YouTube : Silent Course
Facebook : Silent Course
No comments:
Post a Comment