Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Monday, July 13, 2020

बाघ पर निबंध - Essay on Tiger In Hindi For Kids And Students

Hello My friends in this article we will learn that how to write essay on Tiger In Hindi.

Essay on Tiger (200 Words)
बाघ पर निबंध

बाघ एक जंगली और मांसाहारी जानवर है। यह भारत का राष्ट्रीय पशु है। बाघ का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है।यह बहुत ही हिंसक एवं क्रूर जानवर होता है। यह लगभग बिल्ली की तरह दिखता है, क्योंकि यह बिल्ली परिवार के अन्तर्गत आता है। बाघ के दो आखें, दो कान, एक नाक, एक मुँह, एक बड़ा सिर, चार मजबूत पैर और एक पूंछ होती है। इसके जबड़े बहूत मजबूत और दांत काफी नुकीले होते हैं। इसके पंजे भी काफी मजबूत होते हैं। इसके मुहँ में अन्य दाँतों के अलावा ऊपर और नीचे 4 बड़े नुकीले दांत होते हैं, जिससे वह जानवरों का शिकार करता है। बाघ विभिन्न रंगों का होता है जैसे बाघों के तीन निश्चित रंग हैं; काली धारियों के साथ मानक नारंगी बाघ, काली या गहरी धारियों के साथ सफेद बाघ, और काली धारियों वाला सुनहरा (गोल्डन) बाघ। इसका शरीर बहुत मजबूत होता है। यह पूरे एशिया में विशेष रूप से भारत, चीन, भूटान और साइबेरिया जैसे देशों में पाया जाता है।

Essay on Tiger, Essay on Tiger In Hindi, Tiger Essay, Tiger Essay In Hindi, Essay On Tiger In Hindi For Kids And Students
Tiger Pic
बाघ दौड़ने में बहुत तेज और बहूत ही ताकतवर पशु होता है, जो लम्बी दूरी तक छलांग लगा सकता है। बाघ से सभी डरते है चाहे शाकाहारी या मांसाहारी जानवर या खुद इंसान। इसलिए बाघ से सभी दुरी बनाए रहना पसंद करते हैं। यह जंगल में रहने वाले हिरन, बकरी, खरगोश, गाय और भैस इत्यादि लगभग सभी जानवरों का शिकार करता है। बाघ दिन और रात दोनों समय शिकार करना पसंद करता है। 

एक बाघ की लम्बाई लगभग 8 से 13 फीट और उंचाई लगभग 4 फीट तक होती है। इनका वजन लगभग 200 से 300 किलो तक का होता है। बाघ एक दिन में लगभग 16 से 20 घंटे तक सोता है। एक बाघ का जीवनकाल लगभग 10 से 15 साल तक का होता है।

10 Lines Essay on Tiger For Kids In Hindi
बाघ पर 10 पंक्तियों पर निबंध

1. बाघ एक जंगली जानवर है।
2. बाघ भारत का एक राष्ट्रीय पशु है।
3. बाघ बिल्ली परिवार के सबसे बड़े सदस्य है।
4. यह सबसे हिंसक और क्रुर जानवरों में से एक है।
5. बाघ नारंगी, सफेद और नीले रंग में काली धारियों के साथ पाया जाता है। 
6. बाघ के चार पैर, बड़ा सिर, दो कान, दो आंखें, एक नाक और एक लंबी पूंछ होती है।
7. बाघ के दांत बहूत नुकीले होते हैं।
8. इसके पंजे भी बहुत मजबूत होते हैं।
9. शिकार के लिए बाघ बहुत तेज दौड़ता है।
10. बाघों का औसत जीवनकाल 15 से 20 तक का होता है।

YouTube : Silent Course
Facebook : Silent Course

1 comment:

  1. The article describes the tiger quite cutely but the argument is also very sharp from the perspective of an expert writer.

    ReplyDelete