Essay on Lion In Hindi (200 Words)
शेर पर निबंध
शेर एक जंगली और मांसाहारी जानवर है। शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। इसके दो आखें, दो कान, एक नाक, एक मुँह, एक बड़ा सिर, चार मजबूत पैर और एक पूंछ होती है। इसके जबड़े बहूत मजबूत और दांत काफी पैने (नुकीले) होते हैं। इसके पंजे भी काफी मजबूत होते हैं। शेर का पूरा शरीर छोटे भूरे रंग के बालों से ढका रहता है। शेर के गर्दन के चारों तरफ लम्बे बाल होते हैं, जिन्हें अयाल कहा जाता है। इसका शरीर बहुत मजबूत होता है। एक वयस्क शेर के लगभग 30 दांत होते हैं, जिससे जानवरों का शिकार करना आसान हो जाता है। शेर किसी भी जानवर का शिकार करने के लिए काफी तेज दौड़ता है। शेर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ सकता है। एक शेर की दहाड़ (गर्जना) बहुत प्रसिद्द है। शेर की दहाड़ से सभी जानवर डर जाते हैं और भाग जाते हैं।
![]() |
Lion Picture |
10 Lines essay on Lion In Hindi
10 पंक्तियों में शेर पर निबंध
1. शेर एक जंगली जानवर है।2. शेर सबसे बलवान जानवरों में से एक है।
3. शेर को जंगल का राजा भी कहा जाता है।
4. शेर के चार पैर, बड़ा सिर, दो कान, दो आंखें, एक नाक और एक लंबी पूंछ होती है।
5. शेरों के गले के चारो तरफ बहुत सारे लम्बे बाल होते हैं।
6. इसके दांत बहूत नुकीले (तेज) होते हैं।
7. शेर के पंजे बहुत मजबूत होते हैं।
8. शिकार के लिए शेर बहुत तेज दौड़ता है।
9. भूख लगने पर शेर जानवरों को मारकर खा जाते हैं।
10. शेर अपनी दहाड़ के लिए पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है।
YouTube : Silent Course
Facebook : Silent Course
No comments:
Post a Comment