Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Sunday, May 17, 2020

ईद-उल-फितर पर निबंध - Essay on Eid-Ul-Fitr In Hindi

Hello my friends in this video we will learn that how to write essay on Eid-Ul-Fitr In Hindi. Eid Essay in Very important for all students.

निबंध : ईद-उल-फितर

ईद मुसलमानों का एक मुख्य त्योहार है। ईद का त्यौहार भारत सहित पूरी दुनिया में बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार को ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार एक दूसरे में प्रेमभाव तथा भाईचारा बढ़ाने वाला त्योहार है। पूरी दुनिया में मुसलमान गले मिलकर एक दुसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हैं। 
Essay on Eid-Ul-Fitr In Hindi, Hindi Essay on Essay on Eid-Ul-Fitr, essay on eid, essay on eid in hindi, hindi essay on eid
Eid Pic
ईद का त्यौहार रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाता है। मुसलमानों के लिए रमजान के दिनों का बहुत महत्त्व है। इस दौरान मुसलमान रोजा (उपवास) रखते हैं। रमजान के दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाते हैं। शाम को अज़ान के बाद ही रोजा खोला जाता है। जिसे रोजा इफ्तारी कहा जाता है। पूरे महीना रोजा चलता है। रमजान के महीने के अंतिम दिन जब आकाश में चाँद दिखाई देता है तो उसके दूसरे दिन ईद मनाई जाती है। ईद का चाँद सब के लिए विनम्रता तथा भाईचारे का संदेश लेकर आता है। 

इस त्यौहार को मनाने की तैयारी पहले से ही आरम्भ कर दी जाती है। सभी अपने मकानों को सजाते हैं। बच्चे, युवा, वृद्ध सभी ईद का त्यौहार मनाने के लिए बहूत उत्साहित दिखते हैं। सभी नए वस्त्र, जूते-चप्पल, उपहार आदि खरीदने में व्यस्त हो जाते हैं। 

ईद के दिन लोग नये कपड़े पहनते हैं तथा सिर पर टोपी लगाकर लोग अपने-अपने घरों से मस्जिद जाते हैं। वहाँ सभी पंक्तिबद्ध होकर विशेष नमाज़ अदा करते हैं। नमाज पढ़ने के पश्चात् सभी आपसी भेद-भाव भूलकर गले मिलते हैं और एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हैं। सभी लोग अपने मित्र और सगे-सम्बधियों में मिठाइयाँ बटवाते हैं। 

ईद के दिन मुसलमानों के घर मीठी सेवईं बनती है। इसके अलावा कई अन्य प्रकार के व्यंजन भी तैयार किये जाते हैं। लोग अपने सगे सम्बन्धियों के घर जाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद खुशी का दिन होता है। यह ईद का त्यौहार सभी के लिए खुशियाँ लेकर आता है। ईद का त्यौहार हमें आपस में मिल-जुलकर रहना सिखाती है।

YouTube Channel : www.youtube.com/silentcourse
Facebook  Page :     www.facebook.com/silentcourse

No comments:

Post a Comment