Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Tuesday, February 11, 2020

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध - Essay on Dr APJ Abdul Kalam In Hindi

Essay on Dr APJ Abdul Kalam In Hindi

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु में रामेश्वर जिले के धनुष्कोटी गांव में 15 अक्टूबर सन 1931 को हुआ था। उनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम है। एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय इतिहास के 11वें में राष्ट्रपति हैं। भारतीय लोग के दिलों में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी को "मिसाइल मैन" के रूप में जाने जाते हैं। वह एक गरीब परिवार में पैदा हुए थे। उनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन था एक नाव के मालिक थे और स्थानीय मस्जिद के इमाम थे। इनकी माता का नाम आशियामा जैनुलआब्दीन था जो एक गृहिणी थी।
 Essay on Dr APJ Abdul Kalam In Hindi,  Essay on Dr APJ Abdul Kalam, Hindi Essay on Dr APJ Abdul Kalam, Dr APJ Abdul Kalam Hindi Essay, Dr APJ Abdul Kalam Essay In Hindi
APJ Abdul Kalam
डॉक्टर कलाम रामनाथपुरम के सकवार्टज मिशनरी हाईस्कूल से अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी की और सेंट जोसेफ कॉलेज तिरुचिरापल्ली से बीएससी परीक्षा उतरने की। डॉक्टर अब्दुल कलाम ने मद्रास तकनीकी संस्थान से एक वैमानिकी अभियंता के रूप में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने 1958 में डीआरडीओ (DRDO) मैं एक वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू किया। 

सन 1963 में वह भारत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) मैं शामिल हुए और उन्हें एक एसएलवी-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया। उन्होंने स्वदेशी उपग्रह रॉकेट के डिजाइनिंग, विकास और प्रबंधन पर काम किया और कुछ समय बाद उपग्रह रोहिणी को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

डॉ कलाम ने महत्वपूर्ण मिसाइल ए जैसे पृथ्वी, अग्नि, आकाश, आदि को विकसित एवं प्रक्षेपण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत का नाम तकनीकी के क्षेत्र में आगे किया।

डॉ कलाम को अपने काम के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 1997 में उन्हें महानतम भारतीय पुरस्कार भारत रत्न प्रदान किया गया था। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकें जैसे 'इंडिया 2020' और 'विंग्स ऑफ फायर' लिखी हैं।

27 जुलाई 2015 की शाम अब्दुल कलाम भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग में एक व्याख्यान दे रहे थे जब उन्हें कार्डियक अरेस्ट( दिल का दौरा) हुआ आज मैं बेहोश होकर गिर पड़े। लगभग 6:30 बजे गंभीर हालत में उन्हें बेथानी अस्पताल में आईसीयू में ले जाया गया और 2 घंटे के बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई। हमने भारत के महान बेटे को खो दिया है जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपनी मातृभूमि के कल्याण के लिए समर्पित की। उनका जीवन और काम दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा साबित हुआ डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन एक इतिहास है जो सभी युवाओं के लिए सदैव एक प्रेरणा की कहानी होगी

YouTube Channel : www.youtube.com/silentcourse 

No comments:

Post a Comment