Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Wednesday, March 6, 2019

सड़क सुरक्षा पर निबंध - Essay on Road Safety In Hindi

सड़क सुरक्षा पर निबंध

दुनिया में हर व्यक्ति अपने जीवन में आने - जाने के लिए सड़क का उपयोग अवश्य करता है। चाहे वो यातायात से हों या पैदल। लेकिन भारत में पिछले कुछ सालों से सड़क हादसे कई गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। कभी कभी सड़क दुर्घटना इतने खतरनाक हो जाते हैं कि इसमें कई लोगों की जान तक चली जाती है। यह सभी दुर्घटनाएं लोगों की लापरवाही की वजह से होती है। सड़क हादसों में हर बार केवल वाहन चलाने वाले व्यक्ति शिकार नहीं होते बल्कि कई बार सड़क पर पैदल चल रहे लोग भी सड़क हादसों के शिकार हो जाते हैं। यातायात के नियमों का पालन नहीं करना, तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना, नशे में गाड़ी चलाना और सड़क पर पैदल चल रहे लोग भी नियमों का पालन नहीं करने की वजह से ज्यादातर दुर्घटनाएं होती हैं।

Essay on Road Safety In Hindi, Essay on Road Safety, road safety, Road Safety Essay In Hindi, Road Safety Hindi Essay, Hindi Essay on Road Safety
Road Safety
सड़क पर होने के दौरान लोगों के लिए सड़क सुरक्षा बहुत ही जरुरी है। सड़क हादसों से बचने के लिए ही तरह - तरह के नियम बनाए गए हैं। यहाँ पर कुछ सड़क सुरक्षा नियम दिये गये है जिसका हमें सख्ती से पालन करना चाहिए :-

1. सड़क पर हमेशा सड़क के बाँये तरफ चलें।

2. कभी नशा करके वाहन न चलायें। 

3. वाहन का बीमा अवश्य करवाएं।

4. यातायात के सभी नियमों को सख्ती से पालन करें।

5. वाहन, टायर की लगातार चेकिंग एवं सर्विस करवाएं। 

6. सभी वाहनों को दूसरे वाहनों से निश्चित दूरी बनाकर रखनी चाहिये।।

7. बच्चों को वाहन की चाबी किसी भी कीमत पर न दें।

8. गाड़ी की गति निर्धारित सीमा तक ही रखें खासतौर से स्कूल, हॉस्पिटल, कॉलोनी आदि क्षेत्रों में।

9. सड़कों पर वाहन चलाने वाले और सड़क पर चलने वाले सभी लोगों को रोड पर बने निशान और नियमों की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए।

10. सड़क क्रॉस करते समय हमें पैदल पार पथ या ज़ेबरा क्रोसिंग का इस्तमाल करना चाहिए।

You can visit our YouTube channel : www.youtube.com/SilentCourse
You can visit our Facebook Page : www.facebook.com/SilentCourse

No comments:

Post a Comment